{"_id":"6215039a1767912dbd3cbf83","slug":"bijnor-shivani-murder-case-police-have-arrested-accused-after-reveled","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शिवानी के कत्ल का खौफनाक राज: भतीजा ही निकला हत्यारोपी, पुलिस पूछताछ में उगला पूरा सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवानी के कत्ल का खौफनाक राज: भतीजा ही निकला हत्यारोपी, पुलिस पूछताछ में उगला पूरा सच
बिजनौर के डेहरी गांव में हुई शिवानी की हत्या का पुलिस ने 48 घंटे में ही पर्दाफाश कर दिया है। रिश्ते का भतीजा ही शिवानी का कातिल निकला। दुष्कर्म में विफल रहने पर आरोपी ने रिश्ते में बुआ लगने वाली शिवानी का दुपट्टे से गला घोंट दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। कोर्ट ने हत्यारोपी को जेल भेज दिया है।
मंगलवार को एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने प्रेसवार्ता कर किशोरी हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 19 फरवरी की रात थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नूरअलीपुर भगवंत उर्फ डेहरी गांव में घर में अकेली 17 वर्षीय शिवानी की दुपट्टे से गला घोंट कर हत्या कर दी गई थी। 20 फरवरी की सुबह जब परिवार वाले शादी से लौटे तो शिवानी का शव घर के कमरे में पड़ा मिला। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने पड़ताल करते हुए हत्यारोपी भूपेंद्र उर्फ भूरा पुत्र रिसाल सिंह निवासी डेहरी को गिरफ्तार कर लिया।
2 of 5
विलाप करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
पुलिस के अनुसार पूछताछ में हत्यारोपी ने बताया कि शिवानी का परिवार शादी में गया था। वह घर पर अकेली थी, इस दौरान आरोपी भूपेंद्र ने अपने दो छोटे बच्चों को उसके पास सोने के लिए भेज दिया। रात में करीब 11 बजे खुद भी शराब के नशे में किशोरी के घर पहुंच गया। किशोरी ने दरवाजा खोला। इस दौरान आरोपी भूपेंद्र की नीयत खराब हो गई। उसने शिवानी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया लेकिन, विरोध के चलते वह ऐसा नहीं कर पाया।
3 of 5
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
शिवानी ने अपने माता-पिता को इस हरकत के बारे में बताने की धमकी दी, जिस पर हत्यारोपी ने दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
इसके बाद शव को घसीटकर कमरे में ले गया और दरवाजा बंद कर भाग निकला।
विज्ञापन
5 of 5
फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
वहीं प्रेसवार्ता के दौरान एएसपी देहात रामअर्ज भी मौजूद रहे। हत्याकांड का खुलासा करने में प्रभारी निरीक्षक हरिशचंद्र जोशी, एसआई संजीव कुमार, परवेंद्र और आकाश धामा शामिल रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।