{"_id":"621f97bc4a583a15861ff52a","slug":"bijnor-news-fight-in-two-sides-in-wedding-celebration-bride-did-not-accept-nikah","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बरात में जमकर बखेड़ा: पंडाल में चले लाठी-डंडे और कुर्सियां, दुल्हन ने कबूल नहीं किया निकाह, वायरल हो रही वीडियो और तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरात में जमकर बखेड़ा: पंडाल में चले लाठी-डंडे और कुर्सियां, दुल्हन ने कबूल नहीं किया निकाह, वायरल हो रही वीडियो और तस्वीरें
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 02 Mar 2022 09:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शादी समारोह में मारपीट।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिजनौर जनपद के नूरपुर में दो बहनों की शादी की खुशियों पर बरातियों के उत्पात ने पानी फेर दिया। झगड़े के बीच बरातियों ने खाना फेंकना शुरू कर दिया। पंडाल में रखा पूरा खाना बिखेर दिया गया है। बरातियों ही नहीं बल्कि घरातियों को भी खाना नहीं मिला। लड़की पक्ष के मेहमानों से भी मारपीट की गई। इससे घराती भी नाराज हो गए। बाद में दुल्हन पक्ष द्वारा शादी में खर्च की गई धनराशि लौटाने पर सलेमपुर मुरादाबाद से आई बरात बिना दुल्हन लिए लौट गई।
बरातियों के स्वागत के बाद खाने के समय किसी बात को लेकर दोनों बरात के बरातियों में विवाद हुआ और मारपीट शुरू हो गई। बरात में शामिल लोगों के साथ मारपीट होते देख घरातियों ने बीच बचाव कराना चाहा, जिस पर सलेमपुर से आई बरात में शामिल बरातियों ने उनके साथ भी मारपीट की। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे, बेल्ट व कुर्सियां चलीं। समारोह स्थल एक अखाड़े में बदल गया। जिसके जो सामने पड़ रहा था उसे पीट रहा था। झगड़े से गुस्साए लड़की पक्ष ने सलेमपुर से आई बरात के दूल्हे से निकाह करने से मना कर दिया। काफी मनाने के बाद भी लड़की पक्ष निकाह के लिए राजी नहीं हुआ तो बरात बिना दुल्हन के ही बैरंग लौट गई।
2 of 5
आपस में भिड़े बराती और घराती।
- फोटो : amar ujala
वहीं स्योहारा से आई बरात निकाह होने के बाद दुल्हन को लेकर गई। इस मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की गई है। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र कुमार वर्मा का कहना है कि किसी ने शिकायत नहीं दी है। मारपीट का वीडियो उनके संज्ञान में आया है और जांच की जा रही है।
3 of 5
शादी समारोह में मारपीट।
- फोटो : amar ujala
एक बहन ने दूल्हे को किया कुबूल, दूसरी ने निकाह से किया इंकार
नूरपुर कस्बे में एक शादी समारोह में दो सगी बहनों की स्योहारा और सलेमपुर मुरादाबाद से आई बरात में शामिल बरातियों के बीच शादी की दावत के खाने को लेकर मारपीट हो गई। घरातियों ने हस्तक्षेप किया तो सलेमपुर से आई बरात में शामिल लोगों ने उनपर भी हमला कर दिया। दुल्हन ने निकाह से इंकार कर दिया और इसके बाद सलेमपुर से आई बरात बिना दुल्हन लिए वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
खूब चले लाठी-डंडे।
- फोटो : amar ujala
इस मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है। पुलिस भी घटना होने की जानकारी की बात तो कह रही है लेकिन, उसका कहना है कि किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
5 of 5
जमकर मारपीट।
- फोटो : amar ujala
बताया गया कि पास के गांव नगली पथवारी निवासी फारूख की दो बेटियों की शादी कस्बे के एक बैंक्वेट हॉल में थी। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे व कुर्सियां चलीं, बीच बचाव करने पहुंचे घरातियों के साथ भी मारपीट हुई। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं। बुजुर्गों ने किसी तरह बीच में आकर मामला शांत कराया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।