फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम योगी की हुंकार: जनसभा में बोले- सार्वजनिक संपत्ति नष्ट करने वालों के लिए तैयार है बुलडोजर

Mon, 25 Oct 2021 08:56 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 25 Oct 2021 08:56 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi adityanath in Bhadohi said Bulldozers are ready for those who destroy public property
जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भदोही के ज्ञानपुर में रविवार को 373 करोड़ रुपये की 74 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर हमला बोला। माफिया, अपराध और भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री के तेवर सख्त रहे। ज्ञानपुर स्थित विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास में राजनीति का अपराधीकरण बाधक थी, वह स्थिति अब समाप्त हो गई है। अब कोई त्योहार में दंगा करने की नहीं सोचता, व्यापारियों को प्रताड़ित नहीं करता।


अगर कोई व्यापारियों को प्रताड़ित करेगा, दंगा करेगा या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाएगा, तो उसके लिए सरकार का बुलडोजर तैयार है। जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने मंच से 2022 के चुनाव का खाका खींचने का पूरा प्रयास किया। एक-एक वोट के महत्व से लेकर अब तक योजनाओं से मिले लाभ का लेखाजोखा तक रख दिया।  
CM Yogi adityanath in Bhadohi said Bulldozers are ready for those who destroy public property
जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पहले विकास की परियोजनाओं पर सत्ताधारी लोगों की बेईमानी का ग्रहण लग गया था।  सपा, बसपा व कांग्रेस की सरकारों ने विकास के नाम पर अपने परिवार और अपराधियों का विकास किया।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं गिनाईं। 
CM Yogi adityanath in Bhadohi said Bulldozers are ready for those who destroy public property
जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
कहा कि जनपद की आबादी 15 लाख 78 हजार है। यहां केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया गया। योजनाओं से लाभान्वित होने वालों की संख्या 10 लाख से ज्यादा हैं। यहां सभी क्षेत्रों में विकास हुआ है। विपक्षी दलों से पूछना चाहिए कि जो विकास सात साल में, साढ़े चार साल में हुआ, वह आजादी के बाद 70 वर्ष में क्यों नहीं हुआ। सीएम ने पीएम आवास, मुख्यमंत्री आवास, आजीविका मिशन, आयुष्मान भारत, ओडीओपी, शादी अनुदान योजना आदि कल्याणकारी योजनाएं गिनाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi adityanath in Bhadohi said Bulldozers are ready for those who destroy public property
जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार आने के बाद साढ़े चार वर्ष के अंदर सभी क्षेत्रों का विकास हुआ है। एक जनपद एक उत्पाद के माध्यम से भदोही के कालीन की दुनिया में धूम है। भदोही एक्सपोर्ट का हब बन रहा है। कहा, हमारे लिए तो पूरा प्रदेश ही परिवार है, लेकिन पहले सरकारों में जो लोग रहते थे, उनके लिए अपना परिवार ही प्रदेश रहता था। हम कहते हैं सबका साथ सबका विकास। 
विज्ञापन
CM Yogi adityanath in Bhadohi said Bulldozers are ready for those who destroy public property
जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर हमला बोला। कहा कि वे कहते थे मेरा परिवार और मेरा विकास। उनकी सोच संकुचित थी, आपराधिक मानसिकता की थी। उनकी सोच भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने की थी, हमारी सोच पूरे समाज को साथ लेकर चलने की है। विकास के नाम पर सपा, बसपा व कांग्रेस की सरकार ने अपने परिवार व अपराधियों का विकास किया। पूर्ववर्ती सरकारों में भ्रष्टाचार, परिवारवाद, जातिवाद की मानसिकता रही लेकिन अब ईमानदारी से विकास कार्य हो रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed