फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बारिश से बर्बादी: तेज हवा के साथ बरसे बादल, खेतों में गिरी गेहूं की फसल, सरसों को भी नुकसान; देखिए तस्वीरें

Sat, 02 Mar 2024 03:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 02 Mar 2024 03:16 PM IST
सार

बरेली समेत पूरे रुहेलखंड क्षेत्र में मार्च महीने की शुरुआत बारिश के साथ हुई। शुक्रवार रात रिमझिम बारिश होती रही। शनिवार सुबह तेज हवा के साथ बादल बरसे, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।  

विज्ञापन
Wheat crop damaged due to rain with strong wind in Bareilly
खेत में गिरी गेहूं की फसल - फोटो : अमर उजाला

बरेली में तीन दिन से मंडरा रहे बादलों से शुक्रवार रात मौसम में बदलाव हुआ। रात में रिमझिम हुई। शनिवार सुबह तेज बारिश शुरू हो गई। दोपहर तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। बदायूं और पीलीभीत जिले में भी तेज बारिश हुई है। बारिश के साथ हवा चलने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। हवा के झोकों को गेहूं और सरसों का फसल झेल नहीं पाई। गेहूं की बालियों में दाना भी मजबूती पकड़ने लगा था, लेकिन बारिश के दौरान हवा ने फसल को गिरा दिया। नमी के साथ ही जमीन पर बिछी फसल का सीधा प्रभाव पैदावार पर पड़ेगा। खेतों में पानी भर जाने से खुदे पड़े आलू को भी नुकसान हो सकता है।

Wheat crop damaged due to rain with strong wind in Bareilly
खेत में कटी पड़ी सरसों की फसल - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने रविवार को भी हल्की और तेज बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। किसानों का कहना है कि तेज हवा चलने से गेहूं की फसल पहले ही खेतों में गिर गई है, अब अगर आगे भी बारिश होती रही तो फसल बर्बाद हो जाएगी। गेहूं के अलावा सरसों और आलू की फसल को भी नुकसान हुआ है। 
Wheat crop damaged due to rain with strong wind in Bareilly
खेत में गिरी गेहूं की फसल - फोटो : अमर उजाला
फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के बिलपुर संजय कॉलोनी के किसान रामभजन ने 20 बीघा खेत बटाई पर लेकर गेंहू की फसल की है। बारिश की वजह से फसल खेत में गिर गई। रामभजन ने बताया कि खेत में झोपड़ी डालकर दिनरात छुट्टा पशुओं से रखवाली कर फसल को तैयार किया। अब जब फसल पकने को तैयार खड़ी है तो बारिश आफत बनकर बरस पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Wheat crop damaged due to rain with strong wind in Bareilly
खेत में मासूम बैठा किसान - फोटो : अमर उजाला
जिले के नवाबगंज, आंवला, मीरगंज, फरीदपुर और फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्रों में भी जमकर बारिश हुई है। बारिश और तेज हवा के चलते सरसों और गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई। पकी सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा है। फिलहाल आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम का मिजाज देख किसान चिंतित हैं। 
विज्ञापन
Wheat crop damaged due to rain with strong wind in Bareilly
खेत में मासूम खड़ा किसान - फोटो : अमर उजाला
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक रुहेलखंड क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता शुक्रवार की शाम को बढ़ी। निम्न वायुदाब का क्षेत्र बना और रिमझिम बारिश शुरू हुई। देर रात में भी यह सिलसिला जारी रहा। बरेली और आसपास के जिलों में रविवार को भी तेज हवा के साथ बारिश होने का अनुमान जताया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed