बरेली में सोमवार शाम झमाझम बारिश के साथ मानसून ने दस्तक दी। रुक-रुककर बारिश का सिलसिला रातभर जारी रहा। इससे लोगों को गर्मी से खासी राहत मिली, पर निचले इलाकों में जलभराव ने परेशानी बढ़ा दी। मौसम विभाग ने तीन दिन तक यलो अलर्ट जारी कर मेघ गर्जन, बिजली गिरने और झमाझम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।
UP Weather: बरेली में झमाझम बारिश, नाले उफनाए... सड़कों पर जलभराव; तीन दिन तक यलो अलर्ट जारी
UP Monsoon News: बरेली में सोमवार को मानसून ने दस्तक दी। शाम को करीब सात बजे बारिश शुरू हो गई। देर रात तक बारिश जारी रही। मानसून की पहली ही बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोल दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन इलाकों में हुआ जलभराव
शहर के कुंवरपुर, जसौली, मढ़ीनाथ, नेकपुर, सिटी स्टेशन के सामने, कुतुबखाना,संजय नगर, सतीपुर, इज्जतनगर, मठ लक्षमीपुर, बाकरगंज, सिकलापुर, रामपुर गार्डन, मॉडल टाउन, मुंशीनगर और सौ फुटा रोड पीलीभीत बाइपास रोड के आसपास की कॉलोनियों में जलभराव होने की शिकायतें सामने आई हैं। इनमें से कहीं घंटे भर तो कहीं तीन से चार घंटे में जलभराव की समस्या से छुटकारा मिल सका।
तीन डिग्री गिरा रात का पारा
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक बरेली में 20 जून से ही मानसून हावी होने की परिस्थितियां बन गई थीं, लेकिन दो दिनों तक उच्च वायुदाब का क्षेत्र बना रहा। सोमवार सुबह निम्न वायुदाब का क्षेत्र बना। दोपहर में तेज हवा के साथ बादल मंडराने लगे। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 34.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री गिरावट के बाद सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी 67 फीसदी रही।
घर की खिड़कियां-दरवाजे बंद कर लें। यात्रा के दौरान सतर्क रहें।
तेज हवा चले तो पेड़ या टिन के नीचे खड़े न हों।
कंक्रीट की फर्श पर न लेटें, कंक्रीट दीवारों का सहारा न लें।
बिजली चमकने पर विद्युत उपकरणों को अनप्लग कर दें।
नदी, तालाब की ओर न जाएं। पशुओं को पेड़ के नीचे न बांधें।
निचले इलाकों, सुरंगों से गुजरने के दौरान सावधानी बरतें।
खड़ी फसलों से जल निकासी की उचित व्यवस्था करें।