उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में अंधविश्वास का खौफनाक मंजर देखकर पूरे गांव के लोग हैरान हैं। किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि बच्चा न होने के कारण कथित तांत्रिक देवर ने गर्म चिमटे से जलाकर भाभी को मार डाला और उसे बचाने आई बहू के साथ मारपीट की। कहमारा गांव की इस घटना ने एक बार फिर अंधविश्वास का घिनौना चेहरा सामने ला दिया है। आसपास के लोगों ने कथित तांत्रिक के घर की जो बातें बताई हैं उसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
{"_id":"603dce09b67fe4062f5dfb5a","slug":"shahjahanpur-tantrik-murders-his-bhabhi-people-discloses-many-surprising-things-about-family","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाभी को जलाने वाले तांत्रिक के घर से आती थी महिलाओं के चीखने की आवाजें, बीमार रहती थीं परिवार की औरतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाभी को जलाने वाले तांत्रिक के घर से आती थी महिलाओं के चीखने की आवाजें, बीमार रहती थीं परिवार की औरतें
Tue, 02 Mar 2021 11:40 AM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज एजेंसी, पुवायां
संवाद न्यूज एजेंसी, पुवायां
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:40 AM IST
विज्ञापन
आरोपी तांत्रिक के घर के बाहर पसरा सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला
shahjahanpur tantrik
- फोटो : अमर उजाला
बताते हैं कि गांव कहमारा के दुर्वेश और सर्वेश का परिवार दीपावली के बाद से अचानक चर्चा में था। कारण था कि दुर्वेश डींगे हांकता था कि वह जल्द ही बड़ा तांत्रिक बन जाएगा और उसके ऊपर जिन्न आने लगे हैं, जिससे वह कोई भी बीमारी ठीक कर सकता है और लोगों के बिगड़े काम बना सकता है। पिछले कुछ दिनों से दुर्वेश के घर से महिलाओं के चीखने की आवाजें आया करती थीं, लेकिन इस परिवार के लोगों के अजीब व्यवहार के चलते गांव के लोग इनसे कोई संबंध नहीं रखते थे।
मृतक भाभी
- फोटो : अमर उजाला
दुर्वेश छह भाई है। सभी भाई अलग-अलग रहते हैं और गरीबी के कारण परिवार के सभी पुरुष सदस्य गांवों में फेरी लगाकर सौंदर्य प्रसाधन के सामान बेचते हैं। दुर्वेश के परिवार की कुछ महिलाओं को मानसिक समस्या थी। महिलाओं का इलाज नहीं कराया जाता था और झाड़ फूंक करने वालों को बुलाया जाता था। इसी क्रम में सीतापुर के थाना पिसावां के गांव सेजकलां के कथित तांत्रिक देवधर से दुर्वेश का संपर्क हुआ। देवधर ने महिलाओं को ठीक करने के साथ ही दुर्वेश को भी तांत्रिक बनने के सब्जबाग दिखाकर अपने जाल में फंसा लिया। दुर्वेश अक्सर सेजकलां जाता था और वापस आकर गांव में खुद को तांत्रिक बताता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी और मृतक महिला
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच दुर्वेश के भाई सर्वेश ने शादी के 13 वर्ष बाद भी संतान नहीं होने की बात कही तो दुर्वेश ने देवधर से बात की। देवधर ने बताया कि चुड़ैल के साए के कारण सर्वेश और शारदा के संतान नहीं हो रही है। इसके बाद देवधर के बताए अनुसार दुर्वेश से भाई सर्वेश के साथ मिलकर शारदा को गर्म चिमटों से दागा और जमकर पीटा। दुर्वेश कहता था कि जलने से शारदा को कोई कष्ट नहीं होगा और पिटाई से चोट भी चुड़ैल को ही लगेगी। गर्म चिमटों से शरीर के तमाम अंगों पर दागे जाने से शारदा देवी ने 27 फरवरी की रात दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
तंत्र मंत्र
गांव के लोगों ने बताया कि दुर्वेश घर से बाहर निकालता था तो उसके पास कोई न कोई धारदार हथियार जरूर होता था। उसका व्यवहार भी बदला सा होने के कारण गांव के लोग दुर्वेश और उसके परिवार से ज्यादा बात नहीं करते थे। एक तरह से दुर्वेश और उसका परिवार गांव के लोगों से कट सा गया था। इस कारण दुर्वेश और उसके भाइयों के घर में क्या हो रहा है, इस पर कोई ध्यान नहीं देता था।