फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Police: बरेली मंडल की 38 बेटियां बनीं सब इंस्पेक्टर, नियुक्ति पत्र मिलने पर खिले चेहरे, देखिए तस्वीरें

Mon, 27 Feb 2023 08:10 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 Feb 2023 08:10 AM IST
विज्ञापन
Newly appointed police sub-inspectors get appointment letters in bareilly
महिला सब इंस्पेक्टर को नियुक्ति पत्र देते एडीजी - फोटो : अमर उजाला

बरेली में पुलिस लाइन स्थित रविंद्रालय सभागार में एडीजी पीसी मीना ने रविवार को यूपी पुलिस में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर पीएसी और द्वितीय अग्निशमन अधिकारी के पदों पर चयनित अभ्यार्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान नवनियुक्त सब इंस्पेक्टर्स ने पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वर्चुअल संबोधन को भी सुना। नियुक्ति पत्र पाकर सब इंस्पेक्टरों के चेहरे खिल उठे। बरेली जिले की 23 महिलाएं भी सब इंस्पेक्टर बनी हैं। बदायूं की चार, शाहजहांपुर की पांच और पीलीभीत की छह महिलाओं को भी कामयाबी मिली है। 



वहीं, बरेली के 70, बदायूं के 25, शाहजहांपुर के 20 और पीलीभीत के 28 पुरुष यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद पर चयनित हुए हैं। समारोह में प्रमाण पत्र लेने आए अभ्यार्थियों के साथ उनके परिवार वाले भी पहुंचे थे। प्लाटून कमांडर पीएसी के पद बरेली जिले से दो, शाहजहांपुर से तीन, बदायूं और पीलीभीत से एक-एक व्यक्ति को नियुक्ति मिली है। 

Newly appointed police sub-inspectors get appointment letters in bareilly
एडीजी ने वितरित किए नियुक्ति पत्र - फोटो : अमर उजाला
अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पद बरेली के एक चयनित को एडीजी पीसी मीना ने नियुक्ति पत्र दिया। अधिकारियों ने नवनियुक्त अधिकारियों को सत्य और निष्ठा के साथ काम करने के प्रति प्रेरित किया। इस मौके पर आईजी डॉ. राकेश सिंह, एसएसपी अखिलेश चौरसिया समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
 
Newly appointed police sub-inspectors get appointment letters in bareilly
सगी बहनें बनीं सब इंस्पेक्टर - फोटो : अमर उजाला
एडीजी पीसी मीना नियुक्ति पत्र वितरित कर रहे थे। इसी दौरान इज्जतनगर स्थित न्यू मॉर्डन रेल कॉलोनी की हिमांशु राणा और शिखा राणा नियुक्ति पत्र लेने मंच पर पहुंचीं। यहां जब यह बताया किया कि हिमांशु और शिखा सगी बहनें हैं। दोनों ने 2020-21 में साथ-साथ तैयारी की और साथ-साथ पुलिस सब इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्ति पा रही हैं तो सभागार तालियों से गूंज उठा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Newly appointed police sub-inspectors get appointment letters in bareilly
नियुक्ति पत्र मिलने पर खुशी से खिले चेहरे - फोटो : अमर उजाला
हिमांशु राणा और शिखा राणा के पिता नरेश सिंह राणा रेलवे में सीनियर टेक्नीशियन जबकि उनकी मां मूर्ति देवी गृहिणी हैं। हिमांशु चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी हें। सबसे छोटा भाई हर्ष राणा पढ़ाई कर रहा है। हिमांशु ने बरेली कॉलेज से एमएससी गणित से किया है। शिखा ने समाजविज्ञान से एमए किया है। उनकी छोटी बहन कोमल राणा टायट फरीदपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। 
विज्ञापन
Newly appointed police sub-inspectors get appointment letters in bareilly
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वर्चुअल संबोधन सुनते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
बेटियों की कामयाबी पर पिता नरेश सिंह राणा काफी खुश हैं। उनका कहना है कि उनके परिवार के लिए आज का दिन किसी त्योहार से कम नहीं है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed