फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Mandir: बरेली में निकली रामदूत शोभायात्रा, मुस्लिम समाज ने बरसाए फूल; तस्वीरों में देखें भक्तों का उल्लास

Sun, 21 Jan 2024 02:13 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 21 Jan 2024 02:13 PM IST
विज्ञापन
Muslims welcomed Ramdoot Shobhayatra by showering flowers in Bareilly
मुस्लिम समाज ने फूल बरसाकर किया स्वागत - फोटो : अमर उजाला

अयोध्या में सोमवार को श्रीरामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। रामोत्सव को लेकर बरेली में भी उल्लास है। हर तरफ रामधुन गूंज रही है। मंदिरों में भव्य सजावट की गई है। शोभायात्राएं निकाली जा रही हैं। इसी कड़ी में रविवार को शहर के आनंद आश्रम से रामदूत शोभायात्रा निकाली गई। इसमें आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। कड़ाके की सर्दी भी रामभक्तों के कदम नहीं रोक सकी। महिलाएं, पुरुष और बच्चों समेत हजारों लोग शोभायात्रा में शामिल हुए। रामदूत शोभायात्रा में सौहार्द के फूल बरसाए गए। मुस्लिम समाज के लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इसके अलावा राजासेवा समिति की ओर से अखंड ज्योति पुंज यात्रा निकाली गई। शहर से देहात तक जय श्रीराम के जयकारे गूंज रहे हैं। सेंथल कस्बा में भी जन जागरण शोभायात्रा निकाली गई। 



Muslims welcomed Ramdoot Shobhayatra by showering flowers in Bareilly
रामदूत शोभायात्रा में शामिल भक्त - फोटो : अमर उजाला

आनंद आश्रम से सुबह करीब 11:30 बजे रामदूत शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा आनंद आश्रम से गांधी उद्यान, केवश कृपा (प्रभा टाकीज रोड), चौकी चौराहा, पटेल चौक, हनुमान मंदिर, रोडवेज बस स्टैंड, बरेली कॉलेज गेट, कालीबाड़ी, श्यामगंज होते हुए विकास भवन रोड से आनंद आश्रम पहुंची। 

Muslims welcomed Ramdoot Shobhayatra by showering flowers in Bareilly
रामदूत शोभायात्रा में शामिल भक्त - फोटो : अमर उजाला
रामदूत शोभायात्रा में शामिल भक्त रामभजनों पर नाचते-गाते हुए चल रहे थे। हर कोई रामोत्सव के उल्लास में सराबोर दिखाई दिया। जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने फूल बरसाकर रामदूत शोभायात्रा का स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Muslims welcomed Ramdoot Shobhayatra by showering flowers in Bareilly
अखंड ज्योति पुंज यात्रा - फोटो : अमर उजाला
बिहारीपुर से राजासेवा समिति की ओर से अखंड ज्योति पुंज यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। हाथ में राम पताका थामे महिलाएं जय श्रीराम के नारे लगाते हुए चल रही थीं। लोगों ने पुष्प बरसाकर शोभायात्रा का स्वागत किया। 
विज्ञापन
Muslims welcomed Ramdoot Shobhayatra by showering flowers in Bareilly
रंगोली से बनाया राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला
रंगोली में उकेरी श्रीराम मंदिर की छवि
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने कुष्ठ आश्रम मॉडल टाउन में प्रभु श्रीराम की 22 फुट की आकर्षक रंगोली बनाकर छप्पन भोग का प्रसाद लगाया। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने श्रीराम का जयघोष किया। महामंत्री सुदेश अग्रवाल ने बताया कि प्रभु श्रीराम को भोग लगाने के लिए महिलाएं घर से व्यंजन, फल और मेवा लेकर पहुंची थीं। उन्होंने 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर बरेली को अयोध्या की तरह राममय बनाने के लिए घर-दुकान सजाने की अपील की। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed