फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2023: रंगभरनी एकादशी के साथ छाया होली का उल्लास, नाथ नगरी पर चढ़ा कन्हैया का रंग, देखिए तस्वीरें

Sat, 04 Mar 2023 12:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 04 Mar 2023 12:53 PM IST
विज्ञापन
Holi celebration starts with Rangbharni Ekadashi in Bareilly
श्रीकृष्ण स्वरूप को रंग लगाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

बरेली में रंगभरी एकाशी के साथ होली की शुरुआत हो गई है। शुक्रवार को उत्साह और मस्ती भरे माहौल में घरों से लेकर मंदिर और स्कूलों में रंग और गुलाल के उड़ते नजर आए। देर शाम तक होली का उल्लास छाया रहा। कहीं फूलों की होली की मस्ती भी दिखी। एक दूसरे को सूखे रंग लगाकर लोग मुबारकबाद भी देते नजर आए।



रंगभरी एकादशी शुक्रवार को शुभ योग में मनाई गई। तमाम लोगों ने घरों पर पूजा पाठ किया। विशेष रूप से आंवला की वृक्ष की पूजा की और कुछ लोगों ने घरों पर आंवला की डंडी लाकर पूजन किया। भगवान विष्णु को आंवले का भोग लगाया और प्रसाद के रूप में आंवले का सेवन भी किया। तमाम भक्तों ने शिव-पार्वती व भगवान विष्णु को अबीर-गुलाल चढ़ा कर मंगल कामनाएं कीं। मंदिरों में भी भक्तों ने पहुंच कर पूजा-अर्चना की।

Holi celebration starts with Rangbharni Ekadashi in Bareilly
निशान यात्रा में बिखरे होली के रंग - फोटो : अमर उजाला
श्री राधा-कृष्ण मंदिर मारवाड़ी गंज में फाल्गुनी एकादशी पर श्रीश्याम फाग महोत्सव मनाया गया। दिन में निशान यात्रा निकाली गई और शाम को भजन संध्या का आयोजन हुआ।
Holi celebration starts with Rangbharni Ekadashi in Bareilly
निशान यात्रा में शामिल श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
फाग महोत्सव में शाम को भजन गायन कुक्की अरोरा ने भजनों से श्याम प्रेमियों को रिझाया। उन्होंने कई भजन सुना कर श्रद्धालुओं को भक्ति की मस्ती में झूमने पर मजबूर कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Holi celebration starts with Rangbharni Ekadashi in Bareilly
निशान यात्रा में शामिल श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
सुबह में निशान यात्रा निकाली गई, जो मंदिर से शुरू हो कर मारवाड़ी गंज में घूमते हुए पुन: मंदिर पहुंच कर संपन्न हुई। कैलाश मित्तल, अनुपम टीबरीवाल, विवेक मित्तल, मीडिया प्रभारी अनुज अग्रवाल, आशु सेठ, नेहा अग्रवाल, मोनू झांवर आदि उपस्थित रहे। इसी तरह माधोबाड़ी के श्री श्याम मंदिर से भी निशान यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
Holi celebration starts with Rangbharni Ekadashi in Bareilly
श्रीकृष्ण स्वरूप को रंग लगाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
साहू राम स्वरूप महाविद्यालय के फैशन डिजाइनिंग विभाग की ओर से होली के अवसर पर फैशन शो के तौर पर होली मनाई गई। इसमें छात्राओं द्वारा तैयार किए वस्त्रों से कृष्ण व गोपियों का स्वरूप धारण कर प्रस्तुतियां दीं। प्राचार्य डॉ. अनुपमा मल्होत्रा ने होली की बधाई दी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed