फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budaun Case: 'नफरत नहीं वो तो बच्चों से प्यार करता था...' झूठी है जावेद की कहानी; लोग बोले- बिल्कुल यकीन नहीं

Sat, 23 Mar 2024 10:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 23 Mar 2024 10:11 AM IST
विज्ञापन
Budaun Double Murder Case People of the colony are not believing that Sajid is mentally ill
Budaun Double Murder Case - फोटो : अमर उजाला
बदायूं की बाबा कॉलोनी में ठेकेदार विनोद कुमार के दो बच्चों आयुष (13) और अहान (06) की चाकू से काटकर हत्या करने की जघन्य वारदात के चौथे दिन भी लोग हत्या की वजह जानने को उत्सुक हैं। पुलिस जो वजह बता रही है, वह लोगों के गले नहीं उतर रही। वे जावेद की कहानी पर भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं।


बाबा कॉलोनी के लोगों ने साजिद के मानसिक बीमार होने की कहानी को तो सिरे से ही खारिज कर दिया है। लोग कहते हैं कि वे वर्षों से साजिद की दुकान पर बाल कटवा रहे थे। कॉलोनी के तमाम बच्चे भी उसकी ही दुकान पर बाल कटवाते थे। कभी ऐसा नहीं लगा कि साजिद मानसिक बीमार था या बच्चों से नफरत करता था।
Budaun Double Murder Case People of the colony are not believing that Sajid is mentally ill
साजिद की मनोदशा के बारे में जानने के लिए जब शुक्रवार को बाबा कॉलोनी के लोगों और उसके सैलून पर बाल कटवाने वाले बच्चों से बात की गई तो सभी ने उसके व्यवहार की तारीफ की। कहा, कभी उसका व्यवहार असामान्य नहीं लगा। 

 
Budaun Double Murder Case People of the colony are not believing that Sajid is mentally ill
बच्चों ने बताया कि वे साजिद और जावेद को अंकल और भैया कहते थे। दोनों ही बच्चों को दुलारते थे और बाल भी काटते थे। कॉलोनी के लोग बोले- उन्हें भी कभी ऐसा नहीं लगा कि साजिद बच्चों से नफरत करता था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Budaun Double Murder Case People of the colony are not believing that Sajid is mentally ill
बाबा कॉलोनी की दूसरी गली में रहने वाले देश शर्मा ने बताया कि वह और उनके दोनों बेटे बाल कटवाने साजिद की ही दुकान पर जाते थे। उन्होंने कभी साजिद की कोई ऐेसी हरकत नहीं देखी जिससे यह लगे कि वह मानसिक रूप से परेशान था या बच्चों से नफरत करता था।
विज्ञापन
Budaun Double Murder Case People of the colony are not believing that Sajid is mentally ill
घटना के बाद से कॉलोनी के लोग इस बात को लेकर अचंभित हैं कि आखिर साजिद को क्यों मानसिक बीमार बताया जा रहा है। वह तो अच्छा-भला था। परचून दुकानदार रवि ने बताया कि वह जब भी बाल कटवाने जाते तो साजिद बड़े प्रेम से बात करता था। कभी वह मानसिक रूप से बीमार नहीं लगा।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed