{"_id":"5c5875fcbdec22736d6a12ed","slug":"amar-ujala-aprajita-100-million-smiles-rally-in-bareilly","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्सः 'बेटियां हैं तो हम हैं' का संदेश बुलंद कर निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्सः 'बेटियां हैं तो हम हैं' का संदेश बुलंद कर निकाली रैली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Mon, 04 Feb 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 22
बरेली में अपराजिता कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बरेली में वेद ऋचाओं और नात-किरत की गूंज से उभरा बेटियों की सुरक्षा का संकल्प सारी फिजा में फैल गया। ठीक इसी के साथ अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत शुरू की गई इस मुहिम पर जीआईसी ग्राउंड से एक कारवां शहर में निकला तो कड़ाके की ठंड और कोहरे से लिपटी सुबह पर गर्मजोशी तारी होने लगी।
2 of 22
अपराजिता
- फोटो : अमर उजाला
तमाम स्कूलों के बच्चों के साथ इस मुहिम का हिस्सा बने 17 हजार से ज्यादा लोगों का यह काफिला जैसे-जैसे अपने गंतव्य की ओर बढ़ा, और भी लोग साथ जुड़ते गए। रास्ते भर बेटियों को सुरक्षा देकर उनके अरमानों को सहेजने का संकल्प गूंजता रहा। तमाम जगह फूलों की बारिश से इस मुहिम का खैरमकदम किया गया।
3 of 22
अपराजिता
- फोटो : अमर उजाला
जीआईसी ग्राउंड पर सोमवार सुबह सांग्वेद संस्कृत विद्यालय त्रिवटीनाथ के छात्रों के स्वस्तिवाचन और फिर सूफीटोला के दारुल उलूम मदरसा पंजतने पाक तुलबा के नात-किरत पढ़ने के बाद डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने अमर उजाला की‘गर्ल चाइल्ड सिक्योरिटी रैली’ का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 22
अपराजिता
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने इस दौरान अमर उजाला के अपराजिता अभियान को इस दौर का सबसे प्रासंगिक अभियान बताते हुए जीआईसी ग्राउंड पर मौजूद विशाल जनसमुदाय को बेटियों की सुरक्षा की शपथ दिलाई और सभी से नारी गरिमा को कायम करने वाले इस अभियान से जुड़ने को कहा।
विज्ञापन
5 of 22
अपराजिता
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले बरेली धर्मप्रांत के बिशप फादर इग्नीशियस डिसूजा ने ईश्वर का संदेश दिया। दरगाह आला हजरत के मदरसा मंजरे इस्लाम के डॉ. एजाज अंजुम ने कुरआन की आयत पढ़ी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।