बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में लुधियाना पंजाब व हरियाणा के पलवल से यात्रियों को भरकर बिहार जा रही एक डबल डेकर निजी बस में ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब पांच घंटे तक रेक्स्यू ऑपरेशन चलाया। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से ज्यादातर को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
बाराबंकी हादसा : बस में सवार थे सौ से अधिक लोग, यात्रियों का आरोप- संचालक ने जबरन दूसरी बस में बैठाया
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 28 Jul 2021 03:03 PM IST
सार
एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि जिस बस से हादसा हुआ है उसमें करीब सौ से अधिक यात्री सवार थे। यह यात्री पंजाब के लुधियाना व हरियाणा के पलवल तक दो बसों में थे लेकिन हरियाणा से एक ही बस में सवार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन