भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह बुधवार को वाराणसी पहुंचे और बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती दुर्जनपुर कांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र के परिजनों से मिलकर उनका हाल जाना। इस दौरान विधायक ने फिर दोहराया कि आरोपी पक्ष का केस दर्ज नहीं हुआ तो मैं अपने जीवन का अंत कर लूंगा।
बलिया हत्याकांड: भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का बयान, बोले-...तो कर सकता हूं जीवन का अंत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने फिर कहा कि अभी तक उन्हें पार्टी की ओर से नोटिस नहीं मिला है। मिलने के बाद जवाब दे देंगे। कहा कि ऐसा नहीं है कि मुझे जयप्रकाश पाल की मौत का अफसोस नहीं है, लेकिन घटना के बाद वहां माहौल दूसरा होने के कारण मैं नहीं जा पाया।
विधायक ने कहा कि बीते 15 अक्तूबर को दुर्जनपुर गांव में कोटे की दुकान को लेकर विवाद में जयप्रकाश पाल की मौत हो गयी तो दूसरे पक्ष के करीब छह लोग घायल हो गए। पुलिस को उसी दिन दोनों पक्षों की तहरीर लेकर कार्रवाई करनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। रेवती पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए सिर्फ मृतक पक्ष का मुकदमा दर्ज किया और एकतरफा कार्रवाई शुरू कर दी।
पीड़ितों को राहत की जगह उन्हें नेताओं ने भड़काया
विधायक ने कहा कि वे दोनों पक्षों के प्रतिनिधि हैं। उनका दायित्व है कि दोनों पक्षों की देखभाल करें, लेकिन मृतक पक्ष के लोगों के यहां कुछ गलत नेता पहुंच गए थे। उन्होंने पीड़ितों को कोई राहत तो नहीं दी, हां उनमें विधायक के प्रति गलतफहमी जरूर भर दी। इसके बाद वहां भूमिका को लेकर सवाल उठाए जाने लगे, इस वजह से उनके यहां नहीं पहुंच सका। ईश्वर से प्रार्थना है कि गतात्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को सहन शक्ति दें।
रसड़ा में विधायक सुरेंद्र सिंह का स्वागत
बलिया। श्रीनाथ बाबा की धरती रसड़ा पहुंचे बैरिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का युवाओं ने जोरदार स्वागत किया। यहां युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। युवाओं ने विधायक के पक्ष में नारेबाजी भी खूब की।
रसड़ा में विधायक सुरेन्द्र सिंह का कोई कार्यक्रम नहीं था।
विधायक वाराणसी से लौट रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही सैकड़ों युवा उनकी अगवानी में सिधागर घाट पहुंच गये। जैसे ही विधायक पहुंचे, उत्साही युवाओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। चंद्रशेखर आजाद चौराहा रसड़ा पर भी भारी संख्या में जुटे युवाओं ने आतिशबाजी के बीच विधायक का स्वागत किया।
गाजे-बाजे के साथ युवा जय भवानी जय भवानी और ‘सुरेंद्र तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं’ के नारे लगा रहे थे। लोगों ने विधायक को अपने कंधों पर उठा लिया। विधायक ने सभी को शांत कराया। फिर, उनका काफिला बलिया की ओर निकल पड़ा।
इस मौके पर अनिल सिंह सेंगर, रिशु सिंह, विक्त्रस्म सिंह, अभिषेक सिंह, शमशेर सिंह, अमित सिंह बिटू, अरविंद सिंह रिंटू, रिशु सिंह, अमित सिंह, बबलू सिंह व भानू सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।