{"_id":"66a354b5d3cdbe2970030441","slug":"ballia-illegal-extortion-case-adg-and-inspector-pose-as-truck-cleaners-know-full-details-in-hindi-2024-07-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बलिया वसूली कांड: ट्रक में खलासी बनकर बैठे ADG और इंस्पेक्टर... रुपये मांगे तो कूदकर पकड़ा सिपाही; पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया वसूली कांड: ट्रक में खलासी बनकर बैठे ADG और इंस्पेक्टर... रुपये मांगे तो कूदकर पकड़ा सिपाही; पूरी कहानी
Fri, 26 Jul 2024 02:11 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 26 Jul 2024 02:11 PM IST
विज्ञापन
Ballia Illegal Extortion Case
- फोटो : अमर उजाला
यूपी-बिहार बार्डर पर बलिया के नरही थाना क्षेत्र स्थित भरौली पिकेट और कोरंटाडीह चौकी पर बुधवार देर एडीजी और डीआईजी की छापेमारी में दो पुलिसवालों समेत 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया। दोनों स्थानों से ट्रकों से अवैध वसूली में ये गिरफ्तारी हुई है। वहीं तीन पुलिसकर्मी और कुछ दलाल भाग गए। इस मामले में बृहस्पतिवार की रात शासन स्तर से कार्रवाई की गई।
Ballia Illegal Extortion Case
- फोटो : अमर उजाला
छापेमारी के बाद 7 पुलिसकर्मियों और दलालों सहित 23 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। थाना प्रभारी नरही, कोरंटाडीह चौकी प्रभारी सहित थाना और चौकी के सभी 17 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। 50 मोबाइल, 14 बाइक और 37500 रुपये भी बरामद किए गए।
डीआईजी वैभव कृष्ण के मुताबिक काफी दिनों से पुलिस की ओर से यूपी-बिहार बार्डर पर ट्रकों से अवैध वसूली की शिकायतें मिल रही थीं। बुधवार रात सादे वेश में छापा मारा। इस दौरान भरौली पिकेट से दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया और तीन भागने में सफल रहे।
डीआईजी वैभव कृष्ण के मुताबिक काफी दिनों से पुलिस की ओर से यूपी-बिहार बार्डर पर ट्रकों से अवैध वसूली की शिकायतें मिल रही थीं। बुधवार रात सादे वेश में छापा मारा। इस दौरान भरौली पिकेट से दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया और तीन भागने में सफल रहे।
Ballia Illegal Extortion Case
- फोटो : Ballia Illegal Extortion Case
वहीं, कोरंटाडीह चौकी पर भी अवैध वसूली मिलने पर दबिश दी गई। 18 लोगों को गिरफ्तार कर पास के एक मंदिर में रखा गया। पुलिस की कार्रवाई 11 घंटे से अधिक चली। बृहस्पतिवार सुबह जिला मुख्यालय पर सूचना देकर बंदी वाहन मंगाया गया। इसमें सभी आरोपियों को नरही थाने लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ballia Illegal Extortion Case
- फोटो : अमर उजाला
सुबह एसपी देवरंजन वर्मा, एएसपी, सीओ समेत स्थानीय अधिकारी नरही थाने पहुंचे, उन्हें भी इस ऑपरेशन का पता नहीं था। कार्रवाई के दौरान एसओ के कमरे को सील कर दिया गया। सभी बैरकों और उसमें रखे एक-एक बक्से को खंगाला गया।
विज्ञापन
एएसपी डीपी तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
एडीजी-डीआईजी ने घंटेभर रेकी की, फिर 22 पुलिसवालों के साथ मारा छापा
बलिया में पुलिस और दलालों के गठजोड़ से चल रहे अवैध वसूली का बुधवार की आधी रात के बाद भंडाफोड़ हुआ। इस भंडाफोड़ से पहले बुधवार की रात वाराणसी के एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया और आजमगढ़ के डीआईजी रेंज वैभव कृष्ण 22 पुलिस कर्मियों की पांच टीम के साथ एक घंटे रेकी करते हुए बलिया के भरौही तिराहा से बक्सर की ओर गए। सादे कपड़ों में ही पुलिस टीम बक्सर की ओर से वापस भरौली तिराहा आई।