{"_id":"66d96c2637a3c5637001387f","slug":"up-bahraich-wolf-attack-forest-workers-armed-with-sticks-and-nets-plan-devised-to-capture-wolves-2024-09-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Wolf Attacks: आदमखोर भेड़ियों को पकड़ने के लिए बनाया ये प्लान... वनकर्मियों के हाथों में लाठी-डंडा और जाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wolf Attacks: आदमखोर भेड़ियों को पकड़ने के लिए बनाया ये प्लान... वनकर्मियों के हाथों में लाठी-डंडा और जाल
Thu, 05 Sep 2024 02:32 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 05 Sep 2024 02:32 PM IST
विज्ञापन
Wolf Attack
- फोटो : अमर उजाला
बहराइच में प्रभावी कार्रवाई के लिए भेड़िया प्रभावित क्षेत्र को वन विभाग ने तीन सेक्टर में बांट दिया है। सभी में 20-20 टीमों की तैनाती की गई है। महसी तहसील क्षेत्र में औराही को सेक्टर एक, पूरे दिलदार सिंह को सेक्टर दो व बंशपुरवा को सेक्टर तीन बनाया गया है। इन क्षेत्रों में जागरूकता के लिए भी तीन टीमें तैनात की गई हैं।
Trending Videos
bahraich
- फोटो : amar ujala
बैठक में मौजूद वन, राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य व ऊर्जा विभाग के अधिकारियों से मंत्रियों ने कहा कि सभी आपस में बेहतर तालमेल रखें और युद्ध स्तर पर कार्रवाई करें। सभी विभाग अपने-अपने एक नोडल अधिकारी नामित करें। सर्च ऑपरेशन में लगाई गई टीमों का विवरण जनप्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराएं।
bahraich
- फोटो : amar ujala
मंत्रियों ने विद्युत विभाग को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, वहीं मेडिकल कॉलेज व अन्य अस्पतालों की इमरजेंसी व एंबुलेंस को क्रियाशील रखने का निर्देश दिया। मंत्रियों ने लोगों को बाहर सोने से रोकने के लिए जागरूक करने की भी बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. संजय निषाद
- फोटो : amar ujala
प्रभारी मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रकरण को लेकर संवेदनशील हैं। हिंसक जीवों को पकड़ने में संसाधन व धन की कमी आंड़े नहीं आएगी। सर्च ऑपरेशन के लिए जिम्मेदार सभी विभाग मिलकर शीघ्र भेड़ियों को पकड़ें।
विज्ञापन
bahraich
- फोटो : amar ujala
पूरे दिन ड्रोन से होती रही निगरानी
भेड़ियों की तलाश में बुधवार को पूरे दिन कांबिंग व ड्रोन से खेतों की सघन निगरानी जारी रही। सिसैया चूड़ामणि, कोलैला, औराही गांवों में वनकर्मी हाथों में लाठी-डंडा, जाल लेकर घूमते नजर आए। ड्रोन टीम भी खेतों में निगरानी करती रही। इस दौरान सफलता नहीं मिली।
भेड़ियों की तलाश में बुधवार को पूरे दिन कांबिंग व ड्रोन से खेतों की सघन निगरानी जारी रही। सिसैया चूड़ामणि, कोलैला, औराही गांवों में वनकर्मी हाथों में लाठी-डंडा, जाल लेकर घूमते नजर आए। ड्रोन टीम भी खेतों में निगरानी करती रही। इस दौरान सफलता नहीं मिली।