बागपत में सांकरौद गांव के साबुद्दीन की हत्या का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। हत्या का खुलासा नहीं होने से परिजनों में भारी आक्रोश है। वहीं, शुक्रवार को परिजनों समेत ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर पुलिस के खिलाफ हंगामा किया। इस दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की।
वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठियां बरसा दीं। वीडियो में महिला पुलिसकर्मी भी महिलाओं पर लाठियां फटकारती दिखाई दे रही हैं। इससे ग्रामीणों में और आक्रोश फैल गया।
2 of 7
लाठियां बरसाती महिला पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय पर हंगामा करते हुए धरना दिया। जिन्हें पुलिस अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन, पीड़ित परिजन साबुद्दीन की हत्या का खुलासा करने की मांग कर रहे हैं।
3 of 7
महिलाओं से खींचातान।
- फोटो : अमर उजाला
ये है मामला
सांकरौद गांव के रहने वाले साबुद्दीन की चार दिन पहले घर से बुलाकर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। आरोप लगाया कि हत्याकांड के बाद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कई युवक साबुद्दीन को बुलाकर ले जाते हुए नजर आए, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। मृतक के परिजनों ने चार दिन बाद भी खुलासा नहीं होने पर पुलिस के खिलाफ हंगामा किया।
4 of 7
महिला पुलिसकर्मी ने लाठियां बरसाईं।
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद गुस्साए परिजन हाईवे पर पहुंच गए और जाम लगाने का प्रयास करते हुए हंगामा किया। इस दौरान पुलिस ने महिलाओं पर लाठियां बरसा दीं। इसके बाद भी मृतक पक्ष के लोग नहीं माने और हाईवे पर ही जुलूस निकालने लगे। इस दौरान महिलाओं के साथ भी खींचतानी की गई।
5 of 7
महिला पुलिसकर्मी ने लाठियां बरसाईं।
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि पुलिस कर्मियों ने पीड़ित पक्ष के ट्रैक्टर की चाबी निकाल ली तो पीड़ित पक्ष पैदल ही एसपी कार्यालय पहुंच गए। वहां उन्होंने पुलिस पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए धरना दिया और वहीं बैठ गए। इसके बाद मृतक पक्ष ने पुलिस पर सुनवाई नहीं करने और आरोपी पक्ष पर बार-बार जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। जिसके बाद एएसपी एनपी सिंह ने पीड़ित पक्ष को समझाकर शांत कराया।