फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौत का राज: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हुई तस्वीर, गंगनहर में मिले थे मां-बेटी के शव, दर्दनाक है पूरा मामला

Mon, 13 Mar 2023 09:51 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 13 Mar 2023 09:51 PM IST
विज्ञापन
Baghpat mother and daughter death case: Post mortem report reveals that deep injury in head
गंगनहर हादसा, मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बागपत के बालैनी में हिंडन नदी से जिस महिला ज्योति का शव बरामद किया गया, उसकी मौत नदी में डूबने से नहीं, बल्कि सिर में चोट लगने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण साफ हो गया है। जिससे महिला की हत्या किए जाने का शक भी गहरा गया है।



मेरठ जनपद के किठौली गांव की रहने वाली ज्योति व उसकी बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में रोहटा में गंगनहर में गिर गई थी। बेटी का शव पुलिस ने बरामद कर लिया था, जबकि ज्योति का शव रविवार को बालैनी में हिंडन नदी में झाड़ियों में उलझा मिला। जिसे बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

Baghpat mother and daughter death case: Post mortem report reveals that deep injury in head
गंगनहर हादसा - फोटो : अमर उजाला

ज्योति के शव का दो चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई ऐसे तथ्य सामने आए है जो उसकी हत्या की तरफ इशारा कर रहे हैं। महिला के सिर में चोट के सात निशान मिले हैं और नुकीले हथियार से वार का एक घाव मिला।

Baghpat mother and daughter death case: Post mortem report reveals that deep injury in head
गंगनहर हादसा, विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा है कि उसकी डूबने से मौत नहीं हुई है, बल्कि सिर व दिमाग में चोट लगने से मौत हुई है। इस मामले में पोस्टमार्टम करने वाले पैनल में शामिल डॉ. राजेश कुमार का कहना है कि महिला की मौत सिर में चोट लगने से हुई है। चोट कैसे लगी, इसकी जांच पुलिस करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baghpat mother and daughter death case: Post mortem report reveals that deep injury in head
गंगनहर हादसा - फोटो : अमर उजाला

उधर, बालैनी थाना प्रभारी का कहना है कि मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। घटना का मुकदमा मेरठ के रोहटा थाने में दर्ज है, इस मामले में जांच भी रोहटा थाना पुलिस करेगी।

विज्ञापन
Baghpat mother and daughter death case: Post mortem report reveals that deep injury in head
गंगनहर हादसा, विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

मायके वाले ले गए मृतका का शव
ज्योति बागपत के जौहड़ी गांव की रहने वाली थी। जिसका शव मिलने के बाद शिनाख्त भी उसके मायके वालों ने की थी। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस ने मायके पक्ष को शव सौंप दिया। जिसके बाद शव जौहड़ी गांव लेकर चले गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed