{"_id":"66b055507a68fe5da8013a10","slug":"ayodhya-rape-case-update-no-action-yet-on-child-s-treatment-victim-mother-statement-2024-08-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अयोध्या रेप कांड: बेबस बेटी के साथ लाचार मां का दर्द... बच्ची के इलाज पर अब तक न हुआ फैसला; अभी सिर्फ इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या रेप कांड: बेबस बेटी के साथ लाचार मां का दर्द... बच्ची के इलाज पर अब तक न हुआ फैसला; अभी सिर्फ इंतजार
Mon, 05 Aug 2024 10:35 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 05 Aug 2024 10:35 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya Rape Case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या के महिला अस्पताल में भर्ती दुष्कर्म पीड़िता के प्रसव संबंधी अग्रिम इलाज को लेकर अब तक कोई निर्णय नहीं हो सका है। जोखिमपूर्ण इलाज को देखते हुए केजीएमयू लखनऊ बालिका का इलाज कराना बेहतर माना जा रहा है। इसी को लेकर रविवार को सीएमओ ने महिला अस्पताल में वार्ता भी की। हालांकि, बाल कल्याण समिति व परिजनों की लिखित सहमति के बाद ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।
Ayodhya Rape Case
- फोटो : अमर उजाला
12 साल की दुष्कर्म पीड़िता के गर्भ में 12 हफ्ते का भ्रूण पल रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार नौ माह तक बच्चे को गर्भ में पालकर प्रसव कराने में बालिका को और कठिनाइयों से गुजरना होगा। इसमें उसकी जान को भी खतरा हो सकता है। बालिका का शरीर इस योग्य न होने व भ्रूण 12 सप्ताह का होने से उसके गर्भपात की ही प्रबल संभावना है। लेकिन इसके लिए बाल कल्याण समिति व परिजनों की लिखित सहमति जरूरी है।
Ayodhya Rape Case
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को सीएमओ की बैठक के दौरान बाल कल्याण समिति की सहायक व्यक्ति कविता मिश्रा भी मौजूद रहीं। उन्होंने बताया कि बालिका का इलाज लखनऊ से कराने पर चर्चा हुई है। सोमवार को इस पर निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान डीएम-एसएसपी भी मौजूद रहे। अधीक्षक डॉ. आशाराम ने बताया कि केजीएमयू से भी वार्ता की गई है। मौखिक रूप से तो सीडब्लूसी ने सहमति दी है, लेकिन रविवार होने के कारण लिखित रूप से निर्देश नहीं मिले हैं। सोमवार को ही निर्णय होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayodhya Rape Case
- फोटो : अमर उजाला
उधर, भाजपा जांच दल ने पीड़िता की मां से बात की। इसपर उन्होंने बताया कि अब भी आरोपी सपा नेता मोईद खान के समर्थक धमकी दे रहे हैं। समझौते का दबाव बना रहे हैं। हमें बहुत डर लग रहा है। इस पर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री व भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने कहा कि धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। योगी सरकार ऐसा करने वालों को नहीं छोड़ेगी।
विज्ञापन
भाजपा प्रतिनिधि मंडल
- फोटो : अमर उजाला
राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद ने परिवार को आश्वस्त किया कि आप निश्चिंत रहें। मेरा नंबर लें। कोई धमकाए तो सीधे मुझे बताएं। दल के सदस्य जिला महिला अस्पताल पहुंचे और पीड़िता का हाल जाना। उसे ढांढ़स बंधाया। इसके बाद सर्किट हाउस में प्रशासन और पुलिस अफसरों के साथ बैठक कर अब तक की कार्रवाई की जानकारी ली।