{"_id":"66b302269f31664fc509dd24","slug":"ayodhya-rape-case-strict-vigil-on-the-demolished-bakery-and-shopping-complex-of-sp-leader-moeed-khan-2024-08-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अयोध्या दुष्कर्म केस: सपा नेता की जमींदोज बेकरी और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर कड़ा पहरा... लोगों को सता रहा ये डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या दुष्कर्म केस: सपा नेता की जमींदोज बेकरी और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर कड़ा पहरा... लोगों को सता रहा ये डर
Wed, 07 Aug 2024 12:24 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 07 Aug 2024 12:24 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya rape case
- फोटो : अमर उजाला
अयोध्या के भदरसा कस्बे में अब भी सख्त सुरक्षा घेरा है। सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी मोईद खान की जमींदोज बेकरी व शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर पुलिस का पहरा है। इसके अलावा भी अन्य संवेदनशील स्थानों पर पुलिस और पीएसी की तैनाती है। यहां के लोगों को अभी और बुलडोजर कार्रवाई होने का डर सता रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की अटकलों के बीच नगर पंचायत कर्मी सुबह से ही मुख्य मार्ग की सफाई में जुटे रहे।
Trending Videos
गांव में तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
भदरसा कस्बे में प्रवेश करने पर मंगलवार को सुबह नगर पंचायत के सफाई कर्मी मुख्य मार्ग पर सफाई कार्य में जुटे हुए मिले। इनकी ओर से सड़क पर झाड़ू लगाने के साथ झाड़ियों की छंटाई की जा रही थी।
अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
इस बारे में पूछे जाने पर एक कर्मचारी ने बताया कि सीएम योगी आ सकते हैं, इसलिए सफाई की जा रही है। इस बीच सड़क के छोटे-छोटे गड्ढों को भी पाट दिया गया था। पूरे मार्ग पर जगह-जगह टोलियों में सफाई का काम चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव में तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
आगे बढ़ने पर आरोपी की जमींदोज की गई बेकरी और इसके पास स्थित दो मंजिला शापिंग कांप्लेक्स पर फोर्स तैनात रही। इससे थोड़ी ही दूरी पर वज्र वाहन के साथ भी पुलिसकर्मी तैनात रहे। इसके अलावा जिस प्राथमिक विद्यालय की जमीन की पैमाइश की गई है, उसके बाहर और कस्बे में मुख्य मार्ग के किनारे कुछ और स्थानों पर पुलिसकर्मी डटे रहे।
विज्ञापन
गांव में तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विशेष सुरक्षा के साथ अफसरों व राजस्व कर्मियों की आवाजाही के बीच कस्बे के लोग दोबारा बुलडोजर कार्रवाई की आशंका से सहमे हुए हैं। कस्बे में जहां भी कुछ लोग एकत्र होते, वहां इसी बात पर चर्चा चलती कि अब कब और कहां पर अवैध निर्माण ध्वस्त किया जाएगा।