अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 21 May 2020 09:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
triple murder in prayagraj
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के यमुनापार में कोरांव थाना क्षेत्र के निश्चिंतपुर गांव में बुधवार दोपहर चार बीघा जमीन के विवाद में तीन सगे भाइयों की लाठी-डंडे और पत्थरों से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। हमलावर पट्टीदारों ने दो महिलाओं को भी पीट कर मरणासन्न कर दिया। उन्हें प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
2 of 5
triple murder in prayagraj
- फोटो : अमर उजाला।
सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड में 22 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया, इनमें चार महिलाएं शामिल हैं। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। निश्चिंतपुर गांव में एक साथ तीन हत्याओं से पूरे गांव में मातम पसर गया।
3 of 5
triple murder in prayagraj
- फोटो : अमर उजाला
मृतकों की पत्नियों व बच्चों के रुदन और उनकी चीत्कार से ग्रामीणों की भी आंखें नम हो गईं। दोपहर में इंद्र बहादुर, राम सिंह और रविंद्र की हत्या की खबर जब परिवार की महिलाओं ने सुनी तो उन पर जैसे पहाड़ ही टूट पड़ा। बच्चे भागते हुए घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
triple murder in prayagraj
- फोटो : अमर उजाला
इंद्र बहादुर की पत्नी रजवंती देवी, दो बेटे तरुण और शिवकुमार उनके शव से लिपट कर रोने लगे। लोगों ने देखा तो उनके भी आंसू बह निकले। राम सिंह यादव की पत्नी सुशीला देवी और दो बेटे जयसिंह व अमित बदहवास हालत में पिता को ढूंढने लगे।
विज्ञापन
5 of 5
triple murder in prayagraj
- फोटो : अमर उजाला
पिता को लोग अस्पताल लेकर चले गए थे। रवींद्र की पत्नी गुलाब कली और बेटे अंशु और शुभम के आंसू नहीं रुक रहे थे। बेटियों रचना, प्राची और वर्षा की दर्दनाक चीखों से लोग दहल जा रहे थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।