{"_id":"62a4258f5e20a27b496a17d5","slug":"prayagraj-violence-attackers-had-brought-petrol-and-matches-and-bombs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Violence: तोड़फोड़ से शुरू हुआ उपद्रव, फिर फूंकने लगे वाहन, काबू पाने में छूटे पुलिस के पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Violence: तोड़फोड़ से शुरू हुआ उपद्रव, फिर फूंकने लगे वाहन, काबू पाने में छूटे पुलिस के पसीने
Sat, 11 Jun 2022 12:13 PM IST
शाहरुख खान
आलोक श्रीवास्त, अमर उजाला, प्रयागराज
आलोक श्रीवास्त, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:13 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj Violence
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज के अटाला में बवाल करने वाली भीड़ में शामिल हमलावर पूरी तैयारी से आए थे। इनमें से कुछ हमलावर बम के साथ पेट्रोल और माचिस भी साथ लिए थे। हमले पर पुलिस ने जब जवाबी कार्रवाई की तो उन्होंने पेट्रोल छिड़ककर वाहनों में आग लगाना शुरू कर दिया। यही नहीं दहशत फैलाने के लिए लगातार बम भी फोड़ते रहे। बमबाजी से पूरा इलाका रह-रहकर धमाकों से दहलता रहा। आगजनी शुरू होने के बाद पुलिस व आरएएफ ने आंसू गैस के गोले छोड़ने के साथ ही रबर बुलेट का इस्तेमाल किया, तब जाकर हालात पर काबू पाया जा सका। आरएएफ, पीएसी व पुलिस फोर्स संयुक्त रूप से अफसरों के नेतृत्व में आगे बढ़ी तो हमलावर भीड़ पीछे हटने लगी। इस दौरान डीएम ने लाउडहेलर से स्पष्ट एलान भी किया कि उपद्रवियों से पूरी सख्ती से निपटा जाए। इसके बाद फोर्स ने लाठियां बरसाना शुरू किया। फोर्स की इस कार्रवाई से उपद्रवियों में अफरातफरी मच गई और वह इधर-उधर भागने लगे।
प्रयागराज में हिंसा।
- फोटो : अमर उजाला।
पुलिस ने भी उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू किया। इसके बाद तो सड़कों पर ही नहीं, बल्कि गलियों में भी उपद्रवियों पर जमकर लाठियां चटकीं।
प्रयागराज में हिंसा।
- फोटो : अमर उजाला।
पीएसी के ट्रक समेत पुलिस बूथ के पास खड़ी बाइकों में लगाई आग
पुलिस की कार्रवाई से भड़की भीड़ में शामिल कुछ उपद्रवियों ने वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस प्रशासन के वाहनों के साथ ही निजी वाहनों पर भी पत्थर बरसाए गए। उधर नूरुल्लाह रोड पर खड़े कई वाहनों को तोड़फोड़ के बाद नाली में धकेल दिया गया।
पुलिस की कार्रवाई से भड़की भीड़ में शामिल कुछ उपद्रवियों ने वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस प्रशासन के वाहनों के साथ ही निजी वाहनों पर भी पत्थर बरसाए गए। उधर नूरुल्लाह रोड पर खड़े कई वाहनों को तोड़फोड़ के बाद नाली में धकेल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज में हिंसा।
- फोटो : अमर उजाला।
इसी दौरान कुछ नकाबपोश हमलावरों ने आगजनी शुरू कर दी। इस दौरान सबसे पहले पेट्रोल छिड़ककर मुस्तफा कॉम्पलेक्स के पास खड़ी एक बाइक फूंक दी गई। इसके बाद उपद्रवियों ने पास ही खड़ी पीएसी के ट्रक को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
प्रयागराज में हिंसा।
- फोटो : अमर उजाला।
आग की लपटें देख पुलिस फोर्स दौड़ी तो हमलावरों का एक गुट नूरुल्लाह रोड पर करेली की ओर भागा और पुलिस बूथ के पास खड़ी चार बाइकों में आग लगा दी। इसके बाद दो अन्य वाहनों में भी आगजनी की गई।