करेली सहित उसके आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों में अगर किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उसके आसपास के तीन किलोमीटर के इलाके में स्वास्थ्य विभाग सर्वे और स्वास्थ्य परीक्षण कराएगा। इसके लिए तैयारी कर ली गई है।
अगर कोरोना के मामले बढ़े तो यह जांच शुरू कर दी जाएगी। शाहगंज स्थित अब्दुल्लाह मस्जिद में एक इंडोनेशियाई जमाती की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग ने चार दिनों तक अभियान चलाकर 17,310 परिवारों तक पहुंच बनाई और सवा लाख लोगों को चिह्नित किया। इसमें से कई विदेशी दौरे से लौटे नागरिकों की भी पहचान की गई। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान इनमें मुश्किल से दो दर्जन से अधिक लोगों को सामान्य जुकाम, बुखार की ही शिकायतें मिली। उनका मौके पर उपचार भी किया गया। हालांकि कोरोना संदिग्ध कोई नहीं मिला।
2 of 3
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
ऐसे लोगों को क्वारंटीन में रहने को कहा गया है। अगर तबीयत खराब होती है तो उन्हें तुरंत एसआरएन में दिखाने के साथ कंट्रोल रूम में संपर्क करने को कहा गया है। सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेई कहते हैं कि इस सर्वें से स्वास्थ्य विभाग को शहर में कोरोना के संक्त्रस्मण फैलने की संभावनाओं का पता चला है। अबकि बार करेली के तीन किलोमीटर के इलाके में सर्वे चलाया जाएगा।
उसमें तीन से चार लाख लोगों को चिह्नित किया जाएगा जिससे कि संक्त्रस्मण के फैलने का खतरा न के बराबर हो जाए। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने चार दिनों तक जो सर्वे कराया उसमें रानीमंडी, दरियाबाद, सिविल लाइंस, सुल्तानपुरभावा का इलाका शामिल रहा। इन इलाकों में कोरोना का एक भी मामला सामने न आने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।
3 of 3
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
वरिष्ठ पार्षद और कांग्रेसी नेता परिवार के पांच सदस्यों सहित क्वारंटीन
कांग्रेसी नेता और वरिष्ठ पार्षद तस्लीमुद्दीन को परिवार के पांच लोगों के साथ 28 दिनों के लिए क्वारंटीन किया गया है। उनके घर के बाहर नोटिस चस्पा करके उनको बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। कहा जा रहा है कि उनका परिवार काटजू रोड स्थित अब्दुल्लाह मस्जिद में जाने के दौरान इंडोनेशियाई जमातियों के साथ अन्य लोगों से मिला था। सूचना मिलने के बाद पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें क्वारंटीन में रहने को कहा है।