फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन के चलते पीसीएस मेंस 2019 का आवेदन जमा करने की तारीख 15 मई तक बढ़ी 

Thu, 23 Apr 2020 12:32 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 23 Apr 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
PCS Mains application submission date extended to 15
uppsc

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा के तहत आवेदन की हार्डकॉपी जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 मई कर दी है। आयोग ने लॉकडाउन के कारण दूसरी बार हार्डकॉपी जमा करने की तिथि बढ़ाई है। यह परीक्षा 20 अप्रैल से प्रस्तावित थी, जिसे लॉकडाउन के कारण स्थगित किया जा चुका है और अगली तिथि अभी घोषित नहीं की गई है।

PCS Mains application submission date extended to 15
UPPSC pcs 2017 result - फोटो : अमर उजाला

पीसीएस के 529 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा पिछले साल 15 दिसंबर को प्रदेश के 19 जिलों में आयोजित की गई थी। मुख्य परीक्षा 20 अप्रैल से प्रस्तावित थी, सो आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा के दो माह बाद ही परिणाम जारी कर दिया और मुख्य परीक्षा के लिए 6320 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया। परिणाम घोषित किए जाने के कुछ दिनों बाद ही आयोग ने मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी।

PCS Mains application submission date extended to 15
UPPSC pcs 2017 result - फोटो : अमर उजाला
आवेदन करने वालों में बड़ी संख्या ऐसे अभ्यर्थियों की थी, जिन्होंने ऑनलाइन शुल्क तो जमा कर दिया, लेकिन आवेदन से संबंधित कुछ अन्य कार्य शेष रह गए और इसी वजह से अभ्यर्थी आवेदन की हार्ड कॉपी आयोग में जमा नहीं कर सके। ऐसे अभ्यर्थी को 26 मार्च तक आवेदन की हार्ड कॉपी आयोग में जमा करने के लिए अतिरिक्त अवसर दिया गया था, लेकिन इस बीच देश भर में लॉकडाउन की घोषण कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
PCS Mains application submission date extended to 15
इसके बाद आयोग ने यह तिथि बढ़ाकर 19 अप्रैल निर्धारित कर दी। यानी अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा शुरू होने से एक पहले दिन पहले तक आवेदन की हार्ड कॉपी आयोग में प्राप्त कराने का मौका दिया गया, लेकिन लॉकडाउन के कारण डाक सेवाएं ठप थीं और अभ्यर्थी न तो डाक के माध्यम से और न ही व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर आवेदन की हार्ड कॉपी आयोग को प्राप्त करा सके।
विज्ञापन
PCS Mains application submission date extended to 15
UPPSC
आयोग के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार मुख्य परीक्षा के अभ्यर्थियों को अब 15 मई तक आयोग में आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी प्राप्त करानी होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed