फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now the govt will keep the details of every temple, archeology department responsible for the survey

अब हर मंदिर का ब्योरा रखेगी सरकार, पुरातत्व विभाग को मिली सर्वे की जिम्मेदारी

Fri, 13 Mar 2020 03:06 AM IST
विनोद सिंह अनूप ओझा, अमर उजाला, प्रयागराज
अनूप ओझा, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 13 Mar 2020 03:06 AM IST
विज्ञापन
Now the govt will keep the details of every temple, archeology department responsible for the survey
मंदिर - फोटो : अमर उजाला

योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंदिरों का ब्योरा तैयार करने का निर्देश दिया है। इसकी जिम्मेदारी पुरातत्व विभाग को सौंपी गई है। प्रयागराज समेत आसपास के जिलों में स्थित मंदिरों का सर्वे आरंभ कर दिया गया है। इसकेतहत मंदिरों की स्थिति, उनकी महत्ता,स्वामित्व और उसके अधीन संपत्ति के अलावा कलाकारों, महापुरुषों को भी सूचीबद्ध कर डाटा बेस तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश में मंदिरों को सूचीबद्ध करने का काम शुरू कर दिया गया है। इसमें दो तरह के मंदिरों का सर्वे किया जा रहा है। एक तो 1857 के पहले के मंदिर और दूसरे इसके बाद के तीर्थ और मंदिर तलाशे जा रहे हैं। इन मंदिरों को सूचीबद्ध करने के बाद इनकेसंरक्षण और कायाकल्प की दिशा में काम होगा। फिलहाल प्रयागराज के अलावा बौद्धकालीन प्रसिद्ध नगरी कौशांबी, प्रभु श्रीराम के वनवास से जुड़े चित्रकूट(बांदा),प्रतापगढ़, फतेहपुर में पुरातत्व विभाग की ओर से सर्वे किया जाएगा।  

विज्ञापन

Now the govt will keep the details of every temple, archeology department responsible for the survey
tample

बहुमूल्य कलाकृतियों केकोआर्डिनेटर डॉ लवकुश द्विवेदी ने बताया कि प्रदेश भर में मंदिरों, तीर्थों के सर्वे की जिम्मेदारी पुरातत्व विभाग को सौंपी गई है। इसमें पौराणिक काल के मंदिरों, प्रतिमाओं और तीर्थों केअलावा जैन और बुद्ध प्रतिमाओं को भी सूचीबद्ध किया जाएगा। निजी स्वामित्व वाले मंदिरों का भी विवरण जुटाया जाएगा। प्रतिमाओं की नंबरिंग के बाद उनका डाटा बेस  तैयार किया जाएगा।

इसके लिए इन मंदिरों, प्रतिमाओं को चिह्नित किया जा रहा है। प्रयागराज के पौराणिक और दुर्लभ प्रतिमाओं, मंदिरों नागवासुकि, द्वादश माधव, दुर्वासा आश्रम, भरद्वाज मुनि आश्रम के अलावा अंदावा स्थित प्रथम जैन तीर्थंकर ऋषभदेव की तपस्थली व कौशांबी में राजा उदयन का किला व बौद्ध प्रतिमाओं व स्तूपों को सूचीबद्ध किया जाएगा।

मंदिरों को सूचीबद्ध करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए निर्धारित प्रारूप में मंदिरों, तीर्थों को विवरण तैयार कराया जा रहा है। डॉ आरएन पाल, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी, प्रयागराज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed