बसंत पंचमी पर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए मेला और जिला पुलिस की ओर से ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया गया है। इसके तहत शहर में नौ फरवरी की रात 12 बजे से दोपहिया वाहनों पर रोक रहेगी। इसके अलावा आठ से 11 फरवरी तक चार पहिया वाहन भी नहीं चलेंगे। उधर मेला क्षेत्र में जरूरी वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों की इंट्री शुक्रवार सुबह आठ बजे से ही रोक दी गई। जिले में भारी कमर्शियल वाहनों का प्रवेश 8 फरवरी की सुबह पांच से 12 फरवरी की रात 11 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।
कुंभ 2019: तीसरे शाही स्नान पर रुट डायवर्जन, 9 फरवरी को आधी रात से नहीं चलेंगे दोपहिया
इसके अलावा जंक्शन पर नौ एवं 10 फरवरी को सिविल लाइंस की ओर से प्रवेश नहीं होगा। यात्री खुल्दाबाद साइड से ही इंट्री पा सकेंगे। 8 फरवरी की शाम पांच से से 9 फरवरी की शाम चार बजे तक लखनऊ-प्रतापगढ़ की ओर से आने वाले चार पहिया वाहन गंगेश्वर महादेव या फिर बक्शी बांध कछार पार्किंग में खड़े होंगे। नौ फरवरी को शाम चार बजे से 10 फरवरी तक सभी चार पहिया वाहन बेला कछार में खड़े होंगे। नैनी में 8 फरवरी को शाम पांच बजे से चार पहिया वाहन लेप्रोसी पर रोक दिए जाएंगे और उन्हें नव प्रयागम पार्किंग में पार्क कराया जाएगा।
झूंसी में आठ फरवरी की शाम पांच बजे से चार पहिया वाहन कटका तिराहे से आगे नहीं आने दिए जाएंगे। यह वाहन चीनी मिल, पूरे शिवदासपुर पार्किंग में पार्क कराए जाएंगे। इसके साथ ही 8 एवं 9 फरवरी को शाम 4 बजे तक झूंसी क्षेत्र में रहने वाले नागरिक दो पहिया वाहन महुआबाग पार्किंग में खड़े कर मेला क्षेत्र में जा सकेंगे। 8 फरवरी को शाम पांच बजे से 11 फरवरी तक चार पहिया वाहन शहर क्षेत्र में जवाहरलाल नेहरू रोड पर बालसन चौराहा से आगे नहीं आने दिए जाएंगे। इस मार्ग से जाने वाले वाहन विश्वविद्यालय, कर्नलगंज इंटर कॉलेज में पार्क कराए जाएंगे।
आठ फरवरी को शाम पांच बजे से चार पहिया वाहन शहर क्षेत्र में एमजी मार्ग पर सीएमपी डॉट पुल से आगे नहीं जाएंगे। इस मार्ग के वाहनों को सीएमपी डिग्री कॉलेज, जीआईसी, सीएवी कॉलेज पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। 8 फरवरी की रात 12 बजे से छह बजे तक सभी चार पहिया वाहन पांटून पुल वर्कशॉप अलोपी देवी मंदिर में खड़े होंगे। 8 फरवरी को शाम पांच से 9 फरवरी को सुबह चार बजे तक दो पहिया वाहन अलोपी देवी पार्किंग, पांटून पुल वर्कशॉप , 17 नंबर प्लॉट, इलाहाबाद डिग्री कॉलेज, दधिकांदो पार्किंग तक जाएंगे। 9 फरवरी से 11 फरवरी 2019 तक पुराने शह क्षेत्र एवं एमजी मार्ग, जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर ऑटो, ई रिक्शा संचालन प्रतिबंधित रहेगा। 10 फरवरी को सिविल लाइंस, चौक क्षेत्र, जानसेनगंज हिवेट रोड की बाजार बंद रहेगी।
भारी वाहनों के लिए डायवर्जन स्कीम (8 फरवरी को दोपहर 12 बजे से 12 फरवरी की रात 11 बजे तक)
- कौशांबी से वाराणसी जाने वाले वाहन कोखराज कौशांबी से बने बाईपास पर मोड़ दिए जाएंगे जो बाईपास से सीधे हंडिया होते हुए वाराणसी की ओर जाएंगे और वापसी भी इसी मार्ग से करेंगे।
-कानपुर से वाराणसी या बिहार की ओर जाने वाले बड़े वाहन कानपुर-फतेहपुर होकर रायबरेली-प्रतापगढ़-मुंगरा बादशाहपुर मछली शहर-जौनपुर-जलालपुर-फूलपुर-बाबतपुर एयरपोर्ट-मंगारी-पलही पट्टी-चौबेपुर-सैदपुर-चहनिया-सकलडीहा-चंदौली होते हुए बिहार जाएंगे।
-कानपुर से बांदा की ओर जाने वाले बड़े वाहनों को कानपुर से चौडगरा चौराहा से बिंदकी-बंधवा तिराहा-ललौली चिल्ला होते हुए भेजा जाएगा।
- कानुपर से रीवां या मिर्जापुर की ओर जाने वाले बड़े वाहनों को कानपुर से चौडगरा चौराहा-बिंदकी-बंधवा तिराह-ललौली चिल्ला होते हुए बांदा और फिर वहां से कर्वी-मऊ-शंकरगढ़ से जसरा-नारीबारी-हनुमना लालगंज से मिर्जापुर भेजा जाएगा।
-रीवा से वाराणसी की ओर जाने वाले बड़े वाहनों को रीवा के थाना मनगवां से हनुमना-लालगंज होते हुए मिर्जापुर से औराई होकर वाराणसी भेजा जाएगा।
-इसी तरह रीवा से लखनऊ की ओर जाने वाले बड़े वाहनों को रीवा से नारीबारी से बाएं मोड़कर शंकरगढ़-मऊ-कर्वी-बांदा चिल्लापुर पार कर बिंदकी-चौगडरा- फतेहपुर- असनीपुल पारकर लालगंज होते हुए रायबरेली से लखनऊ भेजा जाएगा।