सन्त-भक्त संसद् में जुटे संतों ने दो टूक कहा है कि विश्व हिंदू परिषद को अपने आर्किटेक्ट से वर्तमान भूमि के लिये नया माडल बनवाना चाहिए जो देश की जनता को पसंद आ जाए और उसे आचार्यों की भी स्वीकृति मिल जाए। कहा, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी जन भावनाओं को स्वर देते हुए कहा है कि अयोध्या में बनने वाले मन्दिर का शिखर आकाश को छूता हुआ होगा और शीर्ष धर्माचार्यों ने भी यही कहा है।
जरूरी है कि राम मंदिर के लिए बने नया मॉडल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विहिप नेताओं की पुराने मॉडल पर ही मंदिर बनाने की जिद पर संतों ने चुटकी लेते हुए कहा कि क्या आकाश नीचे आएगा या फिर मंदिर ऊपर जाएगा। सवाल यह है कि भला 138 फीट ऊंचा मंदिर आकाश को कैसे छू पाएगा। विहिप का मॉडल छोटा है जो भविष्य में दर्शनार्थियों की आवश्यकताओं को पूरा करने में असमर्थ है । बेहतर है कि इस सच्चाई को समझते हुए विहिप अपने आर्किटेक्ट से वर्तमान भूमि के लिये नया मॉडल बनवाए।
संसद के दौरान श्रीरामजन्मभूमि मन्दिर निर्माण न्यास के अध्यक्ष श्रीमहंत जनमेजय शरण,अखिल भारतीय दंडी संयासी प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष स्वामी ब्रह्माश्रम, महामंत्री शंकराश्रम, अखिल भारतवर्षीय धर्मसंघ के ब्रह्मचारी गुणप्रकाश चैतन्य आदि ने भी अपनी बात रखी। इस दौरान जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामनरेशाचार्य जी महाराज, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद् के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि जी महाराज सहित अनेक आचार्यों के समर्थन पत्र भी पढ़े गए।
रामालय न्यास अयोध्या को वाराणसी के आर्किटेक्ट आदित्य गुप्त द्वारा बनाया पहला मॉडल प्राप्त हुआ है जिसकी विशेषताएं नम्मनिखित हैं।
0 यहां एक हजार, हो दजार, पांच हजार लोगों के लिए इनडोर ऑडिटोरियम की व्यवस्था रहेगी। वहीं आउटडोर ऑडिटोरियम में एक लाख आठ हजार लोग एक साथ बैठ सकेंगे।
0 प्रतिदिन एक लाख आठ हजार लोगों के लिये भोजन प्रसाद की व्यवस्था
0 1800 सेवादारों के निवास और कार्यस्थल के प्रबन्ध सहित एक हजार मीटर लंबा दिव्य प्रवेशद्वार।
01008 बसों, 10,800 कारों एवं 21,000 मोटर साइकिलों की एक साथ पार्किग
0 प्रसाद वितरण केन्द्र, मेगा किचन, रिटेल काम्पलेक्स सहित दो विशाल प्रशासनिक भवन होंगे।
0 कई ध्यान केंद्र, दो मुक्ताकाशीय मंचों के अतिरिक्त 10,800 यात्रियों के रात्रि निवास की व्यवस्था रहेगी।
0 माडल निर्माण में वाराणसी के तनवीर व तहजीब आलम के साथ अश्विनी कुमार व साक्षी श्रीवास्तव शामिल हैं।