फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ED Raid : ईडी की छापेमारी से मचा हड़कंप, बिल्डर संजीव अग्रवाल के घर मिले नोटों के बंडल और नोट गिनने की मशीनें

Wed, 12 Apr 2023 10:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 12 Apr 2023 10:11 PM IST
सार

अतीक अहमद के करीबियों के ठिकानों पर कार्रवाई के दौरान ईडी अफसर तब दंग रह गए जब वहां भारी मात्रा में नकदी के अलावा नोट गिनने की दर्जनों मशीनें भी मिलीं। नकदी के स्रोत के बारे में पूछने पर संतोषजनक जानकारी नहीं देने पर इसे सीज कर जब्त कर लिया गया।

विज्ञापन
ED raid bundles of notes and note counting machines found at builder Sanjeev sanjeev agarwal house
Prayagraj News : ईडी ने सिविल लाइंस स्थित पीवीआर माल में छापेमारी कर दस्तावेज खंगाले। - फोटो : अमर उजाला।

अतीक अहमद के करीबियों के ठिकानों पर कार्रवाई के दौरान ईडी अफसर तब दंग रह गए जब वहां भारी मात्रा में नकदी के अलावा नोट गिनने की दर्जनों मशीनें भी मिलीं। नकदी के स्रोत के बारे में पूछने पर संतोषजनक जानकारी नहीं देने पर इसे सीज कर जब्त कर लिया गया। जबकि नोट गिनने की मशीनों को भी कब्जे में ले लिया गया।



ईडी की अलग अलग टीमें अन्य लोगों के साथ ही बिल्डर संजीव अग्रवाल व कार शोरूम मालिक दीपक भार्गव के घरों व कार्यालयों में भी पहुंची थीं। बिल्डर के सिविल लाइंस स्थित घर में तलाशी के दौरान एक कमरे में नोटों के बंडल मिलने पर अफसर दंग रह गए। उन्होंने पूछा कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में नकदी कहां से आई, तो इसका कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

ED raid bundles of notes and note counting machines found at builder Sanjeev sanjeev agarwal house
Prayagraj News : ईडी ने बिल्डर संजीव अग्रवाल के आवास पर छापेमारी की। - फोटो : अमर उजाला।

तलाशी के दौरान ही वहां एक दर्जन से ज्यादा नोट गिनने की मशीनें भी मिलीं। उधर कार शोरूम मालिक के घर से भी नोटों के बंडल मिले। पूछताछ में घर में मौजूद लोगों ने बताया कि नकदी व्यापार से संबंधित है। हालांकि जब इससे संबंधित साक्ष्य मांगा गया तो वह नहीं दिखा पाए। जिस पर नकदी को सीज कर दिया गया। सूत्रों का कहना है कि कार शोरूम मालिक के घर व शोरूम में भी नोट गिनने की मशीनें मिली हैं।

ED raid bundles of notes and note counting machines found at builder Sanjeev sanjeev agarwal house
Prayagraj News : ईडी ने सिविल लाइंस स्थित कार शोरूप में भी छापेमारी की। - फोटो : अमर उजाला।

17 टीमों ने भोर में बोला धावा, संभलने का भी नहीं दिया मौका

प्रवर्तन निदेशालय की ओर से माफिया के करीबियों के घर हुई कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। 17 टीमों ने भोर में ही अलग-अलग ठिकानों पर धावा बोला। नींद खुलते ही दरवाजे पर ईडी टीम व सीआरपीएफ जवानों को देख माफिया के करीबी व उनके परिजन भौचक रह गए। हाल यह रहा कि उन्हें कुछ सोचने का भी मौका नहीं मिला। जब तक वह कुछ समझते, इससे पहले ही ईडी टीम ने उनके घरों व प्रतिष्ठानों को कब्जे में ले लिया था।

दरअसल कार्रवाई करने वाले दल में 70 के आसपास सदस्यों के होने की बात सामने आई है। छापा मारने से पहले ही इन सदस्यों को 17 टीमों में बांट दिया गया था। फिर इन्हीं टीमों ने कार्रवाई की। परिजनों को भीतर कर प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए। साथ ही इनके भीतर व बाहर की ओर सीआरपीएफ के जवान तैनात हो गए। यह जवान ईडी अफसरों के साथ ही पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
ED raid bundles of notes and note counting machines found at builder Sanjeev sanjeev agarwal house
Prayagraj News : ईडी ने सिविल लाइंस स्थित बिल्डर के मॉल में छापेमारी की। - फोटो : अमर उजाला।

भीतर जाने व बाहर निकलने पर पाबंदी

सीआरपीएफ जवानों को सख्त हिदायत थी कि कार्रवाई के दौरान किसी को भीतर न आने दें। ना ही घर के अंदर मौजूद किसी शख्स को बाहर जाने दिया जाए। घरवालों से भी कह दिया गया कि वह कार्रवाई में सहयोग करें और जब तक कार्रवाई पूरी नहीं हो जाती, बाहर ना जाएं। उनके मोबाइल फाेन भी जमा करा लिए गए थे। ताकि वह किसी से संपर्क न कर पाएं।

विज्ञापन
ED raid bundles of notes and note counting machines found at builder Sanjeev sanjeev agarwal house
Prayagraj News : ईडी ने अतीक के अधिवक्ता खान सौलत हनीफ के घर पर भी छापेमारी की। - फोटो : अमर उजाला।

सभी ठिकानों पर एक साथ मारा गया छापा

कार्रवाई के लिए गठित ईडी की 17 टीमों ने सभी 15 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा तो इसकी भी एक वजह रही। सूत्रों का कहना है कि अलग-अलग कार्रवाई करने की स्थिति में जानकारी लीक होने की आशंका थी। ऐसे में कार्रवाई की जानकारी मिलने पर अतीक के करीबियों की घर से दस्तावेज हटाने या ताला बंद कर गायब होने की भी आशंका थी। यही वजह है कि एक साथ धावा बोला गया और रणनीति सफल भी रही।

चप्पे-चप्पे की ली गई तलाशी

कार्रवाई के दौरान संबंधितों के घरों के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। संपत्तियों से मिले दस्तावेजों के संबंध में भी गहनता से पड़ताल की गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed