फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज में जिला न्यायालय परिसर भी बना हॉटस्पॉट, न्यायिक कार्य स्थगित, अगले आदेश तक बंद रहेगी अदालत

Fri, 12 Jun 2020 01:00 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 12 Jun 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
District court complex also becomes hotspot in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

पुराना कटरा में कोरोना के चार पॉजिटिव केस मिलने के बाद जिला न्यायालय परिसर और उसके आसपास के इलाके को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। सीएमओ द्वारा इसकी जानकारी दिए जाने के बाद  प्रभारी जिला जज ने न्यायिक कार्य स्थगित करते हुए अग्रिम आदेश तक के लिए जिला न्यायालय को बंद कर दिया है।

District court complex also becomes hotspot in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

सीएमओ की रिपोर्ट के अनुसार पुराना कटरा मोहल्ले में कोविड-19 के चार पॉजिटिव मामले पाए जाने के बाद संपूर्ण क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। इसकी परिधि में जिला न्यायालय परिसर भी है। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हरि सागर मिश्र ने बताया कि प्रभारी जिला जज सुनील कुमार ने संघ को पत्र भेजकर न्यायिक कार्य स्थगित करने और जिला न्यायालय को अग्रिम आदेश तक बंद किए जाने के संबंध में अवगत कराया है।

पत्र में कहा गया कि सीएमओ की रिपोर्ट के अनुसार पुराना कटरा हॉटस्पॉट घोषित किया गया है, जिसकी परिधि में जिला न्यायालय परिसर भी स्थित है, जिसके कारण हाईकोर्ट के आदेश 3 जून 2020 के अनुपालन में जिला न्यायालय में न्यायिक कार्य स्थगित करते हुए जनपद न्यायालय परिसर बंद किया गया है। 

District court complex also becomes hotspot in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कोटवा बनी में 23, एसआरएन में 13 मरीज भर्ती

कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बाद कोटवा बनी एल वन हॉस्पिटल में 23 मरीज भर्ती हैं। वहीं एसआरएन एल थ्री अस्पताल में 13 कोविड संक्रमितों का इलाज किया जा रहा है। दोनों अस्पतालों की क्षमता क्रमश: 30 और 60 है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
District court complex also becomes hotspot in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

लिए गए 525 संदिग्धों के स्वाब नमूने

बृहस्पतिवार को कोविड जांच के लिए 525 संदिग्धों के नमूने लिए गए। मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग से 299 की रिपोर्ट निगेटिव और तीन रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। संक्रमितों को कोटवा बनी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
District court complex also becomes hotspot in Prayagraj
prayagraj news : demo pic - फोटो : prayagraj

संक्रमितों का फाफामऊ घाट पर अंतिम संस्कार

कोरोना संक्रमित जौनपुर निवासी पुजारी और कोरांव के रहने वाले प्रतियोगी छात्र की मौत के बाद परिजन उनके शव घर नहीं ले गए। रासायनिक लेप के बाद पॉलिथीन में पैक किए गए शवों को कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार से पहले परिजनों के सुपर्द किया गया। शवों को एंबुलेंस से फाफामऊ घाट ले जाया गया, जहां दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।

प्रशासन ने कोविड पीड़ितों के अंतिम संस्कार के लिए फाफामऊ घाट निर्धारित किया है। इससे पहले स्थानीय लोगों के विरोध के बाद शंकरघाट विद्युत शवदाह गृह में कोविड पीड़ितों का अंतिम संस्कार किए जाने की योजना स्थगित कर दी गई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed