फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CoronaVirus: प्रयागराज में एक और संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट निगेटिव, अब दो संदिग्धों की रिपोर्ट का इंतजार

Tue, 07 Apr 2020 11:31 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 07 Apr 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus: Another suspected patient report negative in Prayagraj, now waiting for the report of two suspects
corona lab in mln medical college prayagraj - फोटो : prayagraj

जिले में कोरोना के एक और संदिग्ध की रिपोर्ट मंगलवार को निगेटिव आई हैै। युवक की जांच के लिए नमूना बीएचयू भेजा गया था। हालांकि अभी दो इंडोनेशियाई जमातियों की रिपोर्ट आनी बाकी है। उनकी जांच के नमूने केजीएमयू भेजे गए हैं। बुधवार को मेडिकल कॉलेज में भी उनके नमूने भेजकर जांच कराई जा सकती है। वहीं कोटवां-बनी स्थित कोविड-19 लेवल-1 के अस्पताल में शाहगंज स्थित मुसाफिरखाने से मिले इंडोनेशियाई जमाती के साथ प्रतापगढ़ से आए तीन और कौशांबी का एक कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती है। मंगलवार को सभी की हालत स्थिर बताई गई।

CoronaVirus: Another suspected patient report negative in Prayagraj, now waiting for the report of two suspects
corona lab in mln medical college prayagraj - फोटो : prayagraj

जिले में अब तक 23 लोगों की कोरोना की जांच जा चुकी है। इसमें से 20 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि एक इंडोनेशियाई जमाती की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है, उसे कोटवां स्थित कोविड-19 लेवल वन के अस्पताल में रखा गया है। सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेई ने बताया कि अभी दो लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने बताया कि उनकी ओर से चलाए जा रहे अभियान में नोवल कोरोना प्रभावित देशों से आए 866 नागरिकों में से 827 की पहचान हो चुकी है। 39 की पहचान के लिए रैपिड रिस्पांस टीमों को लगाया गया है।

CoronaVirus: Another suspected patient report negative in Prayagraj, now waiting for the report of two suspects
Corona contingents brought from various places to the guest house in Kareli were provided food by the administration. - फोटो : prayagraj

दूसरी ओर डॉ. आनंद सिंह की अगुवाई में मेडिकल मोबाइल टीम ने शहर में बनाए गए क्वारंटीन सेंटरों पर लोगों की स्क्रीनिंग और स्वास्थ्य परीक्षण किया। टीम महबूबा गेस्ट हाउस और अंबर गेस्ट हाउस भी गई। हालांकि, अभी किसी जमाती में कोई दिक्कत नहीं नजर आई। लिहाजा, उन्हें क्वारंटीन में ही रखा गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य टीमों ने जनवासा रायल, रंगोली गेस्ट हाउस, लीडर रोड स्थित रैन बसेरा, नुरुल्ला रोड शेल्टर, यमुना बैंक रोड, बाघंबरी गद्दी, हैजा अस्पताल आदि स्थानों पर भी गई।

यहां से कुल 540 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। टीमों ने सिविल लाइंस थाना, महिला थाना, दारागंज स्थित बख्शी थाना सहित करेली और उसके आसपास के इलाकों में कुल 625 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान कई लोगों को सामान्य तौर पर होने वाले जुकाम, बुखार की शिकायत की। डॉक्टरों ने उनका उपचार भी किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed