संगम के पास बड़े हनुमान मंदिर के व्यवस्थापक व योग गुरु आनंद गिरि को ऑस्ट्रेलिया में गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी से प्रयागराज के संतों समेत देश के संत समाज में रोष है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने आनंद गिरि की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि, आनन्द गिरि जी उभरते हुये धार्मिक सितारे हैं जो अत्यंत सक्रिय रहते हैं । उनकी लोकप्रियता से कुछ लोगों को लम्बे समय से ईर्ष्या रही है। कोई सन्त, योगी इतना भी कामान्ध नहीं हो सकता कि परदेश की किसी स्त्री को छेड़ने लगे।निश्चित रूप से उनके विरुद्ध कोई षड्यंत्र हुआ लगता है। हम गलती के विरुद्ध हैं पर प्रथम दृष्ट्या हमें वह गलत नहीं दिखते। इसलिए जब तक आरोप प्रमाणित नहीं हो जाता, तब तक हम आनन्द गिरि जी के साथ हैं।
योग गुरु आनंद गिरि की गिरफ्तारी पर संतों ने उठाए सवाल, कहा- लोकप्रियता से कुछ लोगों को ईर्ष्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 08 May 2019 09:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन