फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुसाफिरखाने से पकड़े गए 36 संदिग्धों की फिर से होगी जांच, लिए गए नमूने 

Thu, 09 Apr 2020 12:17 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 09 Apr 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
36 suspects arrested from Musafarkhana to be re-examined, samples taken
prayagraj news - फोटो : prayagraj

शाहगंज स्थित अब्दुलाह मस्जिद के मुसाफिरखाने से पकड़े गए 37 संदिग्धों मेें से 36 की फिर से कोरोना संक्रमण की जांच होगी। इसके लिए बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने सभी का नमूना लेकर बीएचयू भेज दिया है। इनमें से एक 33 वर्षीय इंडोनेशियाई निवासी की रिपोर्ट पहले से ही पॉजिटिव आई है। उसे कोटवां-बनी स्थित कोविड-19 लेवल वन के अस्पताल में रखा गया है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। 



पुलिस ने इन 37 संदिग्धों को 31 मार्च की रात शाहगंज स्थिम अब्दुलाह मस्जिद के मुसाफिरखाने से पकड़ा था। उसके बाद इन्हें जार्जटाउन स्थित कमला भवन में क्वारंटीन गिया गया था। स्थानीय नागरिकों ने विरोध पर इन्हें करेली स्थित महबूबा गेस्ट हाउस में शिफ्ट किया गया। तब्लीगी जमात से सीधे जुड़े उनमें से 11 लोगों की जांच के लिए नमूना केजीएमयू भेजा गया था।

चार भारत के दूसरे प्रांतों के नागरिकों के साथ पांच इंडोनेशियाई जमातियों के नमूने की रिपोर्ट आ गई है। इसमें से एक इंडोनेशियाई जमाती की रिपोर्ट पॉजिटिव है, जबकि अन्य की निगेटिव आई है। दो की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। ऐसा भी कहा जा रहा था कि इनके नमूने मेडिकल कॉलेज भेज जाएंगे, लेकिन बुधवार को कुछ दिक्कतों की वजह से यहां जांच नहीं शुरू हो पाई है। 

Trending Videos
36 suspects arrested from Musafarkhana to be re-examined, samples taken
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कौशांबी का एक और पॉजिटिव लाया गया कोटवां

कौशांबी में कोरोना पॉजिटिव की संख्या में एक और इजाफा हो गया है। उसे कोटवां-बनी स्थित कोविड-19 लेवल वन के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, बुधवार को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय की कोरोना ओपीडी में प्रतापगढ़ से आई महिला को संदेह के आधार पर भर्ती किया गया है। महिला को सांस लेने में तकलीफ  है। उसे मेडिसिन वार्ड में क्वारंटीन किया गया है।

कोटवां-बनी कोविड-19 लेवन-वन अस्पताल में लाए गए कौशांबी के दूसरे मरीज की उम्र भी लगभग 21 वर्ष है। लॉकडाउन होने से वह पानीपत से पैदल ही यहां आया हैं। उसे कौशांबी में क्वारंटीन करके उसका जांच का नमूना बीएचयू भेजा गया था। बुधवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उसे कोटवा भेज दिया गया।

कोविड-19 लेवल वन हॉस्पिटल के इंचार्ज डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि युवक में ऊपरी तौर पर कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। वह सामान्य अवस्था में है। कौशांबी से आने के बाद उसे आईसोलेट कर डॉक्टरों की निगरानी में कर दिया गया है। प्रभारी डॉ. मिश्रा ने बताया कि लेवल वन अस्पताल में पहले से भर्ती इंडोनेशियाई जमाती सहित सभी पांचों की हालत स्थिर है। उनकी देखभाल चल रही है।  

उधर, एसआरएन में प्रतापगढ़ से आई 75 वर्षीय महिला को मेडिसिन वार्ड में रखा गया है। कोरोना के इंचार्ज डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि उसमें कोरोना के संक्रमण के लक्षण नहीं दिख रहे हैं। वह न तो कहीं बाहर गई थी और न ही किसी कोरोना संक्रमित के संपर्क में आई है। इसके बावजूद उसे निगरानी में रखा गया है। उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed