{"_id":"5cb80c7dbdec22140b20b578","slug":"lok-sabha-elections-2019-bride-first-voted-before-his-farewell-in-aligarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: ससुराल से पहले पोलिंग बूथ पहुंची दुल्हन, पति संग किया मतदान, फिर हुई विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: ससुराल से पहले पोलिंग बूथ पहुंची दुल्हन, पति संग किया मतदान, फिर हुई विदाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 18 Apr 2019 11:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
वोटिंग करने पहुंची दुल्हन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लोकतंत्र के महापर्व में मतदाता पीछे नहीं हैं। सुबह से ही मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदान का समय सुबह 7 बजे से था। लेकिन उससे पहले से ही मतदाताओं ने कई जगहों पर लंबी कतार लगा ली है। चाहे शादी हो या विदाई, परीक्षा हो या पढ़ाई लेकिन लोग अपने मतों के अधिकार का प्रयोग करने से कभी पीछे नहीं रहते। अलीगढ़ से भी ऐसी ही तस्वीरें सामने आई हैं।
2 of 5
वोटिंग करने पहुंची दुल्हन
- फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ की एक युवती का परिवार, जिसने बेटी की विदाई से पहले मतदान कराया। अलीगढ़ के मोहल्ला खाइडोर कानूनगोयन में शादी के बाद विदा होती दुल्हन ने अपने मत का प्रयोग किया।
3 of 5
वोटिंग करने पहुंची दुल्हन
- फोटो : अमर उजाला
चमन वर्मा की बेटी अंशु वर्मा ने शादी के जोड़े में मतदान केंद्र पहुंची और वोट दिया। इसके बाद वह अपने घर पहुंची और फिर फिर उसकी विदाई का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वोटिंग करने पहुंची दुल्हन
- फोटो : अमर उजाला
दूसरे चरण के मतदान में अलीगढ़ समेत प्रदेश की आठ सीटों पर वोटिंग जारी है। अलीगढ़ में सुबह से ही मतदाताओं में खासा उत्साह है। बुजुर्ग मतदाता भी वोटिंग के लिए पहुंच रहे हैं। अलीगढ़ में दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। 18 लाख 82 हजार 47 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे, शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
वोटिंग करने पहुंची दुल्हन
- फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ लेाकसभा की पांचों विधानसभाओं में 1045 मतदान केन्द्र और 2136 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। पिंक मतदेय स्थल 7, मॉडल पोलिंग स्टेशन 28 हैं। जिले में कुल 1 दर्जन बूथों पर सुबह-सुबह गड़बड़ी की शिकायत मिली है। अमर उजाला द्वारा अलीगढ़ के डीएस इंटर कालेज में पिंक बूथ बनवाया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।