संजलि को जिंदा जलाकर मार डालने का प्लान तो योगेश ने फुलप्रूफ बनाया था। पुलिस को चकमा देने के लिए छोटी से छोटी चीज पर भी उसने दिमाग लगाया। वो क्राइम सीरियल बहुत देखता था। पुलिस के लिए उस तक पहुंचना आसान नहीं था, लेकिन उसने खुदकुशी कर ली तो पुलिस का काम कुछ आसान हो गया।
संजलि हत्याकांड: योगेश ने क्राइम सीरियल देखकर बनाया था प्लान, जला दिए थे सारे सुबूत
पुलिस को उस पर शक इसलिए हुआ था क्योंकि वो आईसीयू में घुसने की कोशिश कर रहा था। तब पुलिस ने यह नहीं सोचा था कि वो वारदात का मास्टरमाइंड हो सकता है। उसकी हरकतों के कारण उसका नाम संदिग्धों की सूची में रखकर उसका मोबाइल जब्त कर लिया था। मोबाइल में ही वो फोटो मौजूद था, जिसमें संजलि स्कूल से लौट रही है। यह फोटो मौका-ए-वारदात का था।
संजलि हत्याकांड: योगेश ने क्राइम सीरियल देखकर बनाया था प्लान, जला दिए थे सारे सुबूत
3 of 8
घटनास्थल पर छानबीन करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
इस फोटो पुलिस ने तब तक देखा नहीं था कि इससे पहले ही योगेश ने खुदकुशी कर ली। इससे तो शक की सुईं उसी पर टिक गई। उसके मोबाइल का डिलीट किया जा चुका डाटा रिकवर किया गया। इसके बाद तो कहानी खुलती चली गई।
संजलि हत्याकांड: योगेश ने क्राइम सीरियल देखकर बनाया था प्लान, जला दिए थे सारे सुबूत
4 of 8
संजलि को न्याय दिलाने की मुहिम
- फोटो : अमर उजाला
योगेश को जब गुस्सा आता था तो वह आग लगाता था। यह उसकी प्रवृत्ति में था। पुलिस ने इसके कई बयान दर्ज किए हैं। उसने संजलि की बड़ी बहन से शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जीरोक्स कॉपियां नौकरी लगाने का झांसा देकर ली थीं। बाद में कह दिया कि तुम्हारी नौकरी नहीं लग सकती है। अंजलि नाराज हुई तो उसके सारे कागजात को जला दिया था।
संजलि हत्याकांड: योगेश ने क्राइम सीरियल देखकर बनाया था प्लान, जला दिए थे सारे सुबूत
वारदात के लिए योगेश एक बैग में तीन जोड़ी कपड़े लेकर आया था। इन्हें खुद बदलता रहा। आकाश और विजय के कपड़े भी बदलवाता रहा। उसके जूते महंगे थे तो संजलि को जलाने से पहले इन्हें बदलकर विजय के सस्ते जूते पहन लिए। उसने सिम कार्ड भी दोस्त की आईडी पर लिया था।