फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra Car Fire: एक्सप्रेसवे पर जलती कार में फंसे लोग मदद को चीखते रहे, लपटों के आगे बेबस थे ग्रामीण

Tue, 22 Dec 2020 07:28 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 22 Dec 2020 07:28 PM IST
विज्ञापन
Agra News Yamuna Expressway Accident 5 People Burnt Alive in Car News in Hindi: Yamuna Expressway Agra Accident News: five people burnt alive in the car
यमुना एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की सुबह हुए भीषण कार हादसे ने सबको दहला दिया। कंटेनर से टकराने के बाद कार में आग लगने से पांच लोग जिंदा जल गए। जलती कार में फंसे लोग मदद के लिए चीखते रहे, लेकिन आग की लपटों के आगे वहां मौजूद ग्रामीण बेबस थे। दमकल और पुलिस भी देर से पहुंची, तब तक कार सवार लोग जलकर कंकाल बन गए। 

Agra News Yamuna Expressway Accident 5 People Burnt Alive in Car News in Hindi: Yamuna Expressway Agra Accident News: five people burnt alive in the car
कार सवार मृतकों में शामिल मुरली व पत्नी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार की सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर अमंगल हो गया। नोएडा की ओर जा रही एक कार एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 160 के समीप कंटेनर से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई। सेंट्रल लॉक हो जाने के कारण कार का दरवाजा नहीं खुला। कार आग की लपटों से घिर गई। 
Agra News Yamuna Expressway Accident 5 People Burnt Alive in Car News in Hindi: Yamuna Expressway Agra Accident News: five people burnt alive in the car
यमुना एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना: दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
कार में फंसे लोग मदद के लिए चीखने लगे। चीख-पुकार सुनकर पास में ही लोदी पुरा गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ गए। घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीण मंजर देखकर सहम गए। कार आग का गोला बन चुकी थी। एक्सप्रेसवे के बूथ के कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra News Yamuna Expressway Accident 5 People Burnt Alive in Car News in Hindi: Yamuna Expressway Agra Accident News: five people burnt alive in the car
यमुना एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने के काफी देर बाद पुलिस और दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची, तब तक कार में फंसे लोगों की मौत हो चुकी थी। आग बुझाने के बाद कार से उनके कंकाल बाहर निकाले गए। कार में सवार लोग लखनऊ के रहने वाले थे। 
विज्ञापन
Agra News Yamuna Expressway Accident 5 People Burnt Alive in Car News in Hindi: Yamuna Expressway Agra Accident News: five people burnt alive in the car
यमुना एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना: इसी कंटेनर से टकराई थी कार - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह और एसएसपी बबलू कुमार भी घटनास्थल पहुंचे। जिलाधिकारी ने बताया कि कंटेनर के डीजल टैंक से कार टकराई थी। इससे आग तेजी से भड़क गई। गाड़ी नंबर लखनऊ जिले का है। कार चालक उन्नाव का रहने वाला था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed