फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिस ताजमहल की खूबसूरती की है दुनिया दीवानी, उसके बाहर हैं ऐसी बदसूरत तस्वीरें

Wed, 07 Feb 2018 06:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 07 Feb 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
work under tajganj project not properly done
दरक गए पत्‍थर - फोटो : अमर उजाला
आगरा में करोड़ों की लागत से ताजगंज प्रोजेक्ट में ताज की गलियों को संवारा गया था। प्रोजेक्ट को पूर्ण हुए अभी एक साल भी नहीं बीता है मगर इसके पत्थर दरकने लगे हैं। ताज के पश्चिमी गेट के सामने ही दो माह से पत्थर टूटे पड़े हैं। इसी तरह नीम तिराहे पर फर्श धंस गया है। बुकिंग खिड़की से अमरूद टीले तक पत्थर के लैंप पोस्टों में लगाई गई रोशनी भी गुल हो चुकी है।
work under tajganj project not properly done
टूटे पत्‍थर - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में प्रोजेक्ट की देखरेख का जिम्मा संभालने वाले एडीए पर सवाल उठने लगे हैं। पर्यटन विभाग ने ताजगंज प्रोजेक्ट के तहत 197.5 करोड़ की लागत से ताजमहल के आसपास के क्षेत्र की तस्वीर को बदलने के लिए पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी गेट की सड़कों को लाल पत्थर से बनवाया था। 
work under tajganj project not properly done
रोड पर लगे पत्‍थर टूट गए - फोटो : अमर उजाला
इसके चारों को लैंप पोस्टों के साथ ही फुटपाथ और रेड स्टोन की बेंच भी लगाई गई थीं। करोड़ों की लागत से इलाके की सूरत खासी बदल गई है, लेकिन देखरेख के अभाव में अभी से सड़कों के पत्थर दरकने लगे हैं। पश्चिमी गेट के सामने नाले के ऊपर के तीन पत्थर दो माह से टूटे पड़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
work under tajganj project not properly done
पत्‍थरों के बीच गैप हो गया है - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह कई स्थानों पर पत्थर निकलकर टूट गए हैं। पश्चिमी गेट पर दो बेंच भी टूट गई हैं। पाथवे के डिवाइडर भी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। सूर्यास्त के बाद बड़े हिस्से में अंधकार छा जाता है, क्योंकि अमरूद के टीले तक लैंप पोस्ट खराब हो चुके हैं। इनकी एलईडी बदलने की जहमत भी नहीं उठाई गई है। 
विज्ञापन
work under tajganj project not properly done
जगह-जगह दिख जाएंगी ऐसी तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
ताजगंज विकास समिति के लोगों का कहना है कि करोड़ों के प्रोजेक्ट से ताजमहल की गलियों को संवारा गया मगर अब उनकी देखरेख भी होनी चाहिए। यहां घूमने वाले आवारा जानवरों के कारण भी नुकसान पहुंच रहा है। पर्यटन विभाग ने इसकी देखरेख का जिम्मा आगरा विकास प्राधिकरण को सौंपा है, लेकिन एडीए के अधिकारी भी अनदेखी कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed