फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...तो इसलिए फाइनल में हारी 'टीम इंडिया', महिला विश्वकप की हार पर बोलीं पूनम और दीप्ति शर्मा

Thu, 12 Mar 2020 02:45 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 12 Mar 2020 02:45 PM IST
सार

हमेशा यादगार रहेगी फाइनल में 33 रनों की पारी: दीप्ति

विज्ञापन
Womens T20 World Cup Defeat Says Poonam and Deepti
क्रिकेटर पूनम यादव, दीप्ति शर्मा
टी- 20 वर्ल्ड में शानदार प्रदर्शन के बाद उपविजेता रही महिला क्रिकेट टीम की फिरकी गेंदबाज पूनम यादव का कहना है कि फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने शानदार खेल खेला, लेकिन उसे स्थानीय परिस्थितियों का फायदा भी मिला। होली पर घर लौटी पूनम यादव ने कहा कि एक फाइनल मैच को छोड़ दें तो वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का सफर शानदार रहा। सभी खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में बेहतर प्रदर्शन किया। पढ़िए महिला क्रिकेटरों से साक्षात्कार के अंश...

 
Womens T20 World Cup Defeat Says Poonam and Deepti
पूनम यादव - फोटो : सोशल मीडिया
पूनम यादव ने बताया कि खिलाड़ी फिटनेस पर ध्यान दे रही हैं, इसके अच्छे नतीजे सामने आ रहे हैं। सिर्फ बल्लेबाजी या गेंदबाजी के दम पर कोई खिलाड़ी टीम में नहीं टिक सकता है। अच्छी फील्डिंग भी उतनी ही जरूरी हो गई है जितनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी है। कैच से ही मैच जीते जाते हैं। यह मंत्र सबने सीख लिया है।
Womens T20 World Cup Defeat Says Poonam and Deepti
क्रिकेटर पूनम यादव - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि टी-20 वर्ल्ड कप में 10 खिलाड़ियों को आउट कर सबसे ज्यादा विकेट लेने के भारतीय रिकार्ड को उन्होंने तोड़ दिया। 2010 में वेस्टइंडीज में हुए टी-20 विश्व कप में गेंदबाज डी डेविड ने नौ विकेट लिए थे। पूनम ने कहा कि क्रिकेट में तेजी से बदलाव हो रहा है। खिलाड़ियों को भी इसी के अनुसार ढलना जरूरी है। टीम इंडिया के खिलाड़ी इसे अच्छी तरह समझ गए हैं। हमारी टीम हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Womens T20 World Cup Defeat Says Poonam and Deepti
दीप्ति शर्मा - फोटो : icc
हमेशा यादगार रहेगी फाइनल में 33 रनों की पारी: दीप्ति
महिला क्रिकेट टीम की ऑल राउंडर दीप्ति शर्मा का कहना है कि टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में खेली 33 रनों की पारी उनके लिए हमेशा यादगार रहेगी। उन्हें निराशा है कि टीम जीत नहीं पाई लेकिन तसल्ली इस बात की है कि टीम ने फाइनल से पहले शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Womens T20 World Cup Defeat Says Poonam and Deepti
दीप्ति शर्मा - फोटो : icc
दीप्ति शर्मा का कहना है कि फाइनल में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा। दो विकेट भी लिए। इससे मनोबल बढ़ा है। टीम फाइनल नहीं जीत पाई, इसका मलाल है लेकिन हम आगे देख रही हैं। दीप्तिा ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी बैथ मूनी के खेल से वह प्रभावित हुई हैं। मूनी की टाइमिंग गजब की है। साथ ही वह पहले किसी भी गेंदबाज को अच्छी तरह से पढ़ती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed