जहां एक तरफ पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है, वहीं मैदान में बेमौसम बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। आगरा और मथुरा समेत पूरे ब्रज में बेमौसम बारिश आफत बनकर बरस रही है। मथुरा जिले में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई है। जिले में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है, जिससे सरसों की फसल चौपट हो गई है। आगरा जनपद में शनिवार तड़के हुई तेज बारिश से मौसम का मिजाज बिगड़ गया। पूस के महीने में सावन जैसी स्थिति है। शहरों की सड़कों पर जलभराव हो गया है। खेतों में फसलें जलमग्न हो गई हैं। मैनपुरी, एटा और कासगंज जिलों में तेज बारिश हुई है, जिससे फसलों को काफी नुकसान होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बारिश हो रही है। रविवार को भी बारिश होने के आसार हैं।
ब्रज में बारिश से बर्बादी: मथुरा में आकाशीय बिजली से किसान की मौत, ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन