फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौसम ने ली करवट: एटा-मैनपुरी में आंधी के साथ बारिश-ओलावृष्टि, मथुरा के नौहझील में भी ओले गिरे, गर्मी से राहत

Wed, 04 May 2022 06:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा / मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा / मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 04 May 2022 06:37 PM IST
विज्ञापन
weather change after rain and hailstorm with thunderstorm in Etah Mainpuri
एटा में आई आंधी के दौरान की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

एटा और मैनपुरी जनपद में बुधवार शाम को अचानक मौसम ने करवट ली। शहर में जहां तेज आंधी आई तो वहीं देहात क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। इसके चलते गर्मी से तो लोगों को राहत मिल गई, लेकिन किसानों की परेशानी बढ़ गई है। गेहूं की थ्रेसिंग का काम रुकने के साथ ही अन्य फसलों में भी नुकसान की आशंका है। मथुरा जनपद में भी आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई है। 



दिन में तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को बेहाल करती रहीं। गर्मी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मैनपुरी में दिन में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा। लेकिन शाम को पांच बजे के करीब अचानक मौसम बदल गया। एटा जिले में भी ऐसा ही मौसम रहा। यहां भी शाम पांच बजे अचानक मौसम बदल गया। पहले तेज रफ्तार से आंधी चली। इसके बाद बारिश के साथ कई इलाकों में ओलावृष्टि हुई। आंधी के कारण  कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे भी गिरने की खबरें हैं। 

weather change after rain and hailstorm with thunderstorm in Etah Mainpuri
बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में फिरोजाबाद जिले से लगे घिरोर और औंछा क्षेत्र में सबसे पहले हल्की बारिश शुरू हुई। इसके बाद यहां ओलावृष्टि शुरू हो गई। लगभग 10 मिनट यहां ओले गिरे। ज्योंती में ओले की एक बौछार आई। इससे गर्मी से तो लोगों को राहत मिल गई, लेकिन किसानों की परेशानी बढ़ गई। एटा जिले में भी ऐसा ही मौसम रहा। 
weather change after rain and hailstorm with thunderstorm in Etah Mainpuri
तेज रफ्तार से धूलभरी आंधी चली - फोटो : अमर उजाला
शहरी क्षेत्र में शाम साढ़े पांच बजे तक बादल छाए रहे। इसके बाद तेज धूलभरी आंधी चलने लगी। लगभग आधे घंटे तक यहां आंधी चलती रही। इससे घरों से बाहर निकले लोग खुद को बचाने के लिए दुकानों व मकानों के बाहर शरण लिए नजर आए। कई मोहल्लों में टिनशेड भी आंधी में उड़ गए। हालांकि जल्द ही आंधी थम गई। इसके बाद अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
weather change after rain and hailstorm with thunderstorm in Etah Mainpuri
एटा-मैनपुरी में हुई ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला

उर्द, मूंग और मूंगफली में भी नुकसान 

खेतों में खड़ी उर्द, मूंग और मूंगफली की फसलों को ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है। दरअसल ओले गिरने से इन फसलों के पत्ते या तो फट जाते हैं या फिर टूट जाते हैं। इससे फसल का विकास रुक जाता है। किसानों को इसके कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि वास्तविक स्थिति कृषि विभाग के आंकलन के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
weather change after rain and hailstorm with thunderstorm in Etah Mainpuri
मथुरा के नौहझील में गिरे ओले - फोटो : अमर उजाला
मथुरा जनपद में बुधवार को सुबह से ही बादल छाए हुए थे, लेकिन गर्मी ने बेहाल कर दिया। दोपहर के बाद पहले आंधी आई। कुछ देर बाद बारिश भी शुरू हो गई। नौहझील और उसके क्षेत्रों में ओले भी गिरे है। बारिश से ईंट भट्ठों को भारी नुकसान हुआ है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed