फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बारिश से स्कूल बना तालाब : पैर गंदे न हो जाएं, इसलिए शिक्षिका ने बच्चों से पानी में बनवाया कुर्सियों का पुल

Wed, 27 Jul 2022 01:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 27 Jul 2022 01:15 PM IST
विज्ञापन
Water logging in primary school lady teacher reached with feet on chairs in mathura
कुर्सियों पर पैर रखकर पहुंचीं शिक्षिका - फोटो : अमर उजाला

मानसून से पहले नालों की साफ-सफाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन बारिश होते ही दावों की पोल खुल जाती है। शहर में ही नहीं, अब देहात-कस्बों में भी लोगों को जलभराव की समस्या जूझना पड़ता है। सरकारी स्कूल भी जलभराव की समस्या से अछूते नहीं है, जिसका खामियाजा बच्चों को भुगतना पड़ता है। मथुरा जिले में ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां बारिश के पानी का निकास न होने के कारण प्राथमिक विद्यालय तालाब में तब्दील हो गया। इससे बच्चों को स्कूल आने-जाने में दिक्कत हुईं। शिक्षक भी परेशान हुए, लेकिन एक शिक्षिका ने पैर गंदे न हों, इसके लिए छोटे-छोटे बच्चों से कुर्सियों का पुल बनवाया। कुर्सियों के ऊपर पैर रखकर शिक्षिका स्कूल के गेट से बरामदे तक पहुंचीं। यह मामला विकास खंड बलदेव की ग्राम पंचायत दघेटा के प्राथमिक विद्यालय का है। इसका वीडियो सामने आया है।



Water logging in primary school lady teacher reached with feet on chairs in mathura
स्कूल परिसर में भरा बारिश का पानी - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार की सुबह से बरसात होने पर स्कूल परिसर में पानी भर गया। पूरा परिसर तालाब जैसा नजर आने लगा। छात्र-छात्राएं बारिश के पानी से गुजर कर अपनी कक्षाओं तक पहुंचे, लेकिन एक शिक्षिका ने बच्चों से स्कूल की कुर्सियां पानी में रखवाईं, जिन पर पैर रखकर वह बरामद तक पहुंचीं। इस संबंध में जब प्रधानाध्यापिका सुजाता सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सहायक अध्यापिका को स्किन एलर्जी है, जिसकी वजह से उन्होंने बच्चों से कुर्सियां रखवाई थीं। 
Water logging in primary school lady teacher reached with feet on chairs in mathura
सड़क से नीचे हैं स्कूल - फोटो : अमर उजाला
प्रधानाध्यापिका ने बताया कि स्कूल के सामने सड़क को बनाया जा रहा है। मिट्टी डालकर सड़क को ऊंचा कर दिया गया है, जिससे स्कूल परिसर नीचे हो गया है। नालियां भी बंद हो गईं हैं। जिसकी वजह से पानी निकलना बंद हो गया है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी बलदेव एवं शिक्षा विभाग को अवगत कराया गया, लेकिन समाधान नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Water logging in primary school lady teacher reached with feet on chairs in mathura
प्राथमिक विद्यालय दघेंटा प्रथम - फोटो : अमर उजाला
प्रधानाध्यापिका ने बताया कि स्कूल में 222 छात्र-छात्राएं हैं। मंगलवार को जब स्कूल परिसर में पानी भर गया तो छोटे बच्चों को घर वापस भेजना पड़ा। बड़े बच्चों को पढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि स्कूल में पानी भरा रहने से बीमारियों फैलाने का खतरा पैदा हो गया है। 
विज्ञापन
Water logging in primary school lady teacher reached with feet on chairs in mathura
स्कूल परिसर में भरा बारिश का पानी - फोटो : अमर उजाला
खंड विकास अधिकारी प्रभात रंजन शर्मा ने बताया कि स्कूल के सामने सड़क सांसद निधि द्वारा बनाया जा रहा है। सड़क को ऊंचा उठाने के लिए उस पर मिट्टी डाली गई है, जिस कारण स्कूल परिसर नीचे हो गया। जलभराव की समस्या का जल्द ही समाधान किया जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed