{"_id":"62efb5ba7978ad2cdc71a751","slug":"tractor-submerged-in-underpass-due-to-water-logging-in-firozabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद में झमाझम बारिश : शहर बना 'तलैया', अंडरपास में डूबा ट्रैक्टर, मकान गिरने से चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद में झमाझम बारिश : शहर बना 'तलैया', अंडरपास में डूबा ट्रैक्टर, मकान गिरने से चार लोग घायल
फिरोजाबाद में रविवार की सुबह हुई झमाझम बारिश के कारण शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। चंद्रवारगेट अंडरपास पुलिया पर करीब सात फीट तक पानी भर गया। इसके कारण शहर से रेलवे लाइन पार बसे एक दर्जन से अधिक मोहल्लों का संपर्क टूट गया। लोगों को दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पार करके एक तरफ से दूसरी तरफ आने जाने के लिए विवश होना पड़ा। जलभराव में ट्रैक्टर भी फंस गया, जिसे क्रेन के माध्यम से निकाला गया। ट्रैक्टर चालक ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। उधर, बारिश के दौरान आकाशवाणी रोड अजमेरी गेट में मकान गिरने से चार लोग मलबे में दब गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मोहल्ला टीला स्थित सन ग्लो पब्लिक स्कूल के सामने नाले की दीवार ढह गई। इस दीवार का निर्माण 10 दिन पहले नगर निगम ने कराया था।
2 of 6
जलभराव होने से अंडरपास में डूबा ट्रैक्टर
- फोटो : अमर उजाला
चंद्रवारगेट रेलवे की पुलिया संकरी जाम लगने के साथ ही लोगों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ता था। इसके लिए पुलिया चौड़ीकरण का काम कराया गया। हालांकि पुलिया के आसपास कई काम बाकी हैं। जिसमें जलनिकासी के लिए पंप हाउस निर्माणाधीन है। रविवार सुबह झमाझम बारिश के कारण पुलिया के नीचे और आसपास करीब छह से सात फीट तक जलभराव हो गया।
3 of 6
अंडरपास में हुआ जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
जलभराव होने के कारण रामनगर, आजाद नगर, संतनगर, छारबाग, विजयनगर, नई बस्ती नई आबादी और फतेहाबाद रोड के साथ गांव बासठ का संपर्क पूरी तरह से टूट गया। लोग रेलवे लाइन पार आने जाने को विवश दिखाई दिए। इस बीच यहां से गुजर रहा ट्रैक्टर भी पानी में फंस गया। ट्रैक्टर फंस जाने पर चालक ने किसी तरह से अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
क्रेन से निकाला गया ट्रैक्टर
- फोटो : अमर उजाला
पुलिया के नीचे ट्रैक्टर फंस जाने पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। उसको निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। क्रेन मंगाकर ट्रैक्टर को निकलवाया गया। दोपहर को करीब एक बजे बारिश थमने के बाद साढ़े चार बजे पुलिया (अंडरपास) से पानी की निकासी होने पर स्थिति सामान्य हो पाई।
विज्ञापन
5 of 6
जलभराव में फंसा ऑटो
- फोटो : अमर उजाला
आकाशवाणी रोड अजमेरी गेट में बारिश के कारण मकान के आसपास प्लॉटों में जलभराव हो गया। बारिश के दौरान मोहम्मद शाकिर का मकान भरभरा कर गिर पड़ा। मलबे में मोहम्मद शाकिर, उसकी पत्नी नूरबानो, बालक अर्श व नाजिया दब गईं। स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। थानाध्यक्ष रामगढ़ हरर्वेंद्र मिश्रा ने बताया कि घायलों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं शहर के अन्य इलाकों में भी बारिश से हुआ जलभराव लोगों के लिए मुसीबत बना।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।