फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रशासन की चेतावनी के बाद भी छात्र नेताओं का प्रदर्शन जारी, कुलपति का पुतला फूंका

Fri, 30 Nov 2018 02:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 30 Nov 2018 02:04 PM IST
विज्ञापन
student leaders protest at dr bhimrao ambedkar university agra
विश्वविद्यालय गेट के बाहर फूंका पुतला - फोटो : अमर उजाला
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव कराए जाने की मांग को लेकर एनएसयूआई व समाजवादी छात्रसभा का धरना जारी है। छात्र नेताओं ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय गेट के बाहर कुलपति का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। छात्र नेता पालीवाल पार्क में धरना दे रहे हैं। 

प्रशासन की चेतावनी के बाद भी छात्र नेताओं का प्रदर्शन जारी, कुलपति का पुतला फूंका

student leaders protest at dr bhimrao ambedkar university agra
डीएम से मुलाकात करते छात्र नेता - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को छात्र नेता जिलाधिकारी को ज्ञापन देने पहुंचे थे। हंगामा करने पर चार को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद छात्र नेता विश्वविद्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए। एडीएम सिटी केपी सिंह और एसपी सिटी प्रशांत वर्मा विश्वविद्यालय पहुंचे। छात्र नेताओं से कुलसचिव कार्यालय के बजाय केएमआई की तरफ धरना देने के लिए कहा, लेकिन छात्र नेता तैयार नहीं हुए। 

प्रशासन की चेतावनी के बाद भी छात्र नेताओं का प्रदर्शन जारी, कुलपति का पुतला फूंका

student leaders protest at dr bhimrao ambedkar university agra
धरने पर बैठे छात्र नेता - फोटो : अमर उजाला
इस पर अधिकारियों ने चेतावनी दी कि शुक्रवार को छात्र नेता नहीं हटे तो उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। विश्वविद्यालय परिसर में धरने पर रोक लगाई गई है। इसके बावजूद छात्र नेताओं का धरना जारी है। पालीवाल पार्क में धरने पर बैठे तमाम छात्र विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की चेतावनी के बाद भी छात्र नेताओं का प्रदर्शन जारी, कुलपति का पुतला फूंका

student leaders protest at dr bhimrao ambedkar university agra
विश्वविद्यालय गेट के बाहर फूंका पुतला
छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग पर छात्रों ने शुक्रवार को कुलपति का पुतला फूंका। विश्वविद्यालय के गेट पर पुतला फूंकने के बाद कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्र नेता बिलाल अहमद ने कहा कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव हो गए हैं, लेकिन यहां कुलपति चुनाव नहीं करा रहे हैं। जब तक चुनाव की तिथि घोषित नहीं की जाएगी, प्रदर्शन जारी रहेगा। 
विज्ञापन

प्रशासन की चेतावनी के बाद भी छात्र नेताओं का प्रदर्शन जारी, कुलपति का पुतला फूंका

student leaders protest at dr bhimrao ambedkar university agra
प्रदर्शन करते छात्र नेता - फोटो : अमर उजाला
छात्र नेता राजन ठाकुर ने कहा कि छात्र संघ चुनाव के लिए कई बार ज्ञापन भी दिया है। कोई सुनवाई न होने पर छात्र विश्वविद्यालय में धरना भी दे रहे हैं, फिर भी कुलपति तिथि जारी नहीं कर रहे। प्रदर्शन के दौरान अमित यादव, सतीश सिकरवार, रवि यादव अंशुल गौतम, केके यादव, विवेक गौतम, ऋषभ सिकरवार, अपूर्व शर्मा, मानवेंद्र सिंह, मुनेंद्र सिकरवार रहे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed