करीब ढाई महीने बाद रविवार को ताजमहल में रौनक लौटी। ताजमहल पर सूर्योदय देखने के लिए अलसुबह ही पर्यटकों का पहुंचना शुरू हो गया। दोपहर तक पूर्वी और पश्चिमी गेट पर पर्यटकों की भीड़ रही। रविवार को देसी-विदेशी 6839 पर्यटकों ने ताज का दीदार किया। आगरा किला समेत अन्य स्मारक भी रविवार को पर्यटकों की आवाजाही से गुलजार रहे।
{"_id":"6123193124eff22e3b552da8","slug":"six-thousand-eight-hundred-tourists-visited-the-taj-mahal-on-weekends","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ताजमहल में लौटी रौनक: रविवार को 6839 पर्यटकों ने किया दीदार, आज महताब बाग से रात्रि दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल में लौटी रौनक: रविवार को 6839 पर्यटकों ने किया दीदार, आज महताब बाग से रात्रि दर्शन
Mon, 23 Aug 2021 09:12 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 23 Aug 2021 09:12 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा किला में सेल्फी लेती युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के बाद आगरा किला घूमने वाले पर्यटकों में भी रविवार को इजाफा हो गया। लंबे समय के बाद रविवार को खुले आगरा किले का भ्रमण करने के लिए 1874 देसी-विदेशी पर्यटक पहुंचे। किले के मुख्य गेट पर पूरे दिन गहमागहमी बनी रही। इसके अलावा एत्माद्दौला (बेबी ताज) में 202, महताब बाग में 184, रामबाग में 65 और अकबर टूम में 1400 पर्यटक पहुंचे।
ताजमहल में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
बढ़ेगी पर्यटकों की आमद
नेशनल चैंबर के पूर्व अध्यक्ष और पर्यटन कारोबारी राजीव तिवारी ने कहा कि पर्यटन कारोबार दो साल से बदहाली से जूझ रहा है। एक दिन की बंदी भी पर्यटकों के टूर प्लान को बिगाड़ देती है। ऐसे में रविवार की बंदी से वीकेंड टूरिज्म खत्म हो गया था। अब उम्मीद है कि ताज पर पर्यटकों की आमद बढ़ेगी।
वीकेंड टूरिज्म शुरू
होटल एंड रेस्टोरेंट ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश वाधवा ने कहा कि रविवार को ताज व अन्य स्मारकों के खुलने से वीकेंड टूरिज्म की शुरुआत हो गई है। करीब दो साल से वीकेंड टूरिज्म खत्म सा हो गया था।

ताजमहल पर सेल्फी खींचतीं युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
बंदी के कारण नहीं आ पा रहे थे
हरियाणा से आईं पर्यटक संयोगिता सिंह ने कहा कि ताजमहल और आगरा किला देखने के लिए ही ज्यादातर पर्यटक आगरा पहुंचते हैं। विंडो टिकट सिस्टम बंद हो चुका है। शुक्रवार को ताज बंद रहता है। रविवार की बंदी से यहां आना प्लान नहीं कर पा रहे थे। अब आए हैं।
हरियाणा से आईं पर्यटक संयोगिता सिंह ने कहा कि ताजमहल और आगरा किला देखने के लिए ही ज्यादातर पर्यटक आगरा पहुंचते हैं। विंडो टिकट सिस्टम बंद हो चुका है। शुक्रवार को ताज बंद रहता है। रविवार की बंदी से यहां आना प्लान नहीं कर पा रहे थे। अब आए हैं।
विज्ञापन
ताजमहल में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को खुलना सुखद
नई दिल्ली के समीर ने कहा कि रविवार को ताजमहल खुलना सुखद है। छुट्टी के दिन लोग अपना समय ताज में बिताना चाहते हैं। शनिवार को एक दिन में सभी स्मारक नहीं देख सकते हैं।
नई दिल्ली के समीर ने कहा कि रविवार को ताजमहल खुलना सुखद है। छुट्टी के दिन लोग अपना समय ताज में बिताना चाहते हैं। शनिवार को एक दिन में सभी स्मारक नहीं देख सकते हैं।