शारदीय नवरात्रि सोमवार से शुरू हो गए। नौ दिन तक देवी मां की उपासना होगी। पहले दिन मां शैलपुत्री की उपासना की जाती है। सुबह से ही देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। नवरात्रि को लेकर आगरा-मथुरा समेत पूरे ब्रज में भक्तिमय उल्लास है। जगह-जगह पंडाल सजाए गए हैं। देवी मां के भजन गूंज रहे हैं। आगरा के प्राचीन चामुंडा देवी मंदिर पर मेला लगा है। यह मेला पांच अक्तूबर तक लगेगा। मेले में 14 फीट की मां दुर्गा जी की मूर्ति स्थापित की गई है। मूर्ति को कोलकाता और नासिक के कारीगरों ने तैयार किया है। इसके अतिरिक्त 225 फीट लंबी माता की गुफा बनाई गई है। उधर, फिरोजाबाद के राज राजेश्वरी कैला देवी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा की गई है। तड़के चार से पांच बजे तक मंगला दर्शन हुए। रात को दस बजे के बाद मंदिर के पट बंद हो जाएंगे।
Sharadiya Navratri 2022: पहले दिन मां शैलपुत्री की उपासना, देवी मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन