{"_id":"624713744b11e4551824478f","slug":"samajwadi-party-leader-brick-kiln-demolished-by-bulldozer-in-etah","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सपा नेता के ईंट भट्ठे पर चला बुलडोजर: एटा में प्रशासन ने कब्जामुक्त कराई 15 करोड़ की सरकारी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता के ईंट भट्ठे पर चला बुलडोजर: एटा में प्रशासन ने कब्जामुक्त कराई 15 करोड़ की सरकारी जमीन
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 01 Apr 2022 08:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
प्रशासन ने कब्जामुक्त कराई सरकारी जमीन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में चर्चा में रहा बुलडोजर योगी सरकार बनने के बाद एक बार फिर चलने लगा है। अवैध कब्जे और भूमाफियाओं की संपत्तियों पर कार्रवाई हो रही है। इसी कड़ी में एटा के अलीगंज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत जैथरा ब्लॉक के गांव गढ़ी रोशन में जिला प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। यहां सपा नेता रामनाथ यादव के ईंट भट्ठे पर बुलडोजर चलाकर 15 करोड़ रुपये की करीब 33 बीघा सरकारी जमीन कब्जामुक्त कराई गई। यह कार्रवाई एसडीएम अलीगंज मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व में की गई। बता दें कि सपा नेता रामनाथ यादव की पत्नी शीला देवी जैथरा ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख हैं। इस कार्रवाई में जिले में हड़कंप मचा हुआ है।
एसडीएम अलीगंज मानवेंद्र सिंह ने बताया कि गांव गढ़ी रोशन में गाटा संख्या 279 की लगभग 33 बीघा जमीन 7 जुलाई 2008 को राज्य सरकार में निहित की गई थी। इस भूमि पर अवैध कब्जा कर आरएस यादव नाम से ईंट भट्ठे का अवैध रूप से संचालन किया जा रहा था। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को राजस्व एवं पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए हटवाया गया है।
2 of 7
कार्रवाई के दौरान तैनात रहा पुलिस बल
- फोटो : अमर उजाला
सपा नेता के ईंट भट्ठे पर कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के इंतजाम कर लिए थे। तीन थानों के अलावा पीएसी बल को भी वहां तैनात किया गया था। इससे पहले भी 2020 में सपा नेता के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है। एक अन्य गांव में वो जमीन भी ईंट भट्ठे की ही थी।
3 of 7
कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे एसडीएम अलीगंज
- फोटो : अमर उजाला
गांव गढ़ी रोशन में इस जमीन के पट्टे रामखिलाड़ी आदि लोगों के नाम थे। जो 2008 में समाप्त कर जमीन को राज्य सरकार में निहित कर लिया गया था। इस पर अवैध कब्जे हो गए। इसे लेकर राजस्व परिषद तक मामला पहुंचा। सुनवाई के दौरान नवंबर 2021 में वहां से अपील खारिज कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
अवैध निर्माण को किया गया ध्वस्त
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को एसडीएम मानवेंद्र सिंह ने अलीगंज, जैथरा और राजा का रामपुर पुलिस बल को साथ लेकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान एटा से पीएसी को भी बुला लिया गया था। बुलडोजर के जरिए ईंट भट्ठे को ध्वस्त करा दिया गया। पूरी कार्रवाई होने के बाद ही अफसर वहां से हटे। जिसके बाद पुलिस बल को भी हटा लिया गया।
विज्ञापन
5 of 7
एक साथ चले तीन बुलडोजर
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले 14 अगस्त 2020 में प्रशासन ने कार्रवाई की थी। उस समय रामनाथ यादव जैथरा ब्लॉक प्रमुख थे। गांव उभईअसद नगर में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर ईंट भट्ठा चलाने का आरोप था। इस पर प्रशासन ने 25 बीघा जमीन मुक्त कराई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।