{"_id":"62cfef53812f1e503d5c0927","slug":"police-discovered-child-s-bicycle-after-18-days-mother-had-kept-a-reward-of-rs-2100","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra: 18 दिन बाद पुलिस ने खोज निकाली बच्चे की साइकिल, मां ने रखा था 2100 रुपये का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: 18 दिन बाद पुलिस ने खोज निकाली बच्चे की साइकिल, मां ने रखा था 2100 रुपये का इनाम
Thu, 14 Jul 2022 03:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 14 Jul 2022 03:56 PM IST
विज्ञापन
अंशुमन को साइकिल देते हुए पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में थाना सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम से 27 जून को एक घर से 15 हजार की ब्रांडेड साइकिल चोरी हो गई थी। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई। ये साइकिल 14 वर्षीय किशोर की थी। साइकिल चोरी होने के किशोर परेशान था। उसकी मां ने पुलिस से शिकायत करने के साथ ही जानकारी देने वाले के लिए 2100 रुपये इनाम रखा था। ये मामला खूब वायरल भी हुआ। अब पुलिस ने इस साइकिल को बरामद कर लिया है। किशोर को जब पुलिस ने साइकिल दी, तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
सीसीटीवी में दिखा चोर
- फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी में दिखा था चोर
कुछ देर बाद घटना का पता चलने पर तलाश की गई। घर के बाहर लगे एक कैमरे में चोर नजर आया। नीलम ने यूपी 112 पर कॉल किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद मामले में खोजबीन शुरू कर दी थी।
ब्रांडेड साइकिल
- फोटो : अमर उजाला
पैसे जोड़कर दिलाई थी ब्रांडेड साइकिल
अंशुमन के मामा अजय अग्रवाल ने बताया कि अंशुमन के पिता की मौत कोरोना काल में हो गई थी। नीलम ट्यूशन पढ़ाकर अपने घर का खर्च चलाती हैं। किसी तरह से साइकिल खरीद कर लाई थी। बेटा भी खुश था, लेकिन साइकिल चोरी कर ली गई, जिससे वह उदास हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
नीलम अपने बेटे अंशुमन के साथ
- फोटो : अमर उजाला
2100 रुपये के इनाम की घोषणा की थी
बेटे को उदास देख मां ने साइकिल के बारे में जानकारी देने वाले के लिए 2100 रुपये के इनाम की घोषणा की थी।
विज्ञापन
सम्मान करते घरवाले
- फोटो : अमर उजाला