फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन: पुलिस ने झुग्गी में बिखेरी खुशियां, मजदूर के बेटे का मनाया जन्मदिन, बांटे उपहार

Fri, 29 May 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 29 May 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Police celebrate birthday of slum boy in agra amid lockdown
पुलिस ने गरीब परिवार के बच्चे का मनाया जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन में पुलिस कोरोना योद्धा के रूप में अहम जिम्मेदारी निभा रही है। किसी को राशन पहुंचा रही है तो किसी को खाना खिला रही है। जरूरतमंदों की मदद का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। इन सबके बीच गुरुवार को आगरा से पुलिस की दिल छू लेने वाली एक और तस्वीर सामने आई। यहां झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चे की पुकार पर पुलिस ने उसका न सिर्फ केक काटकर जन्मदिन मनाया, बल्कि उसे उपहार भी दिए। यह पल परिवार के लिए खुशियों से भरा साबित हुआ।
Police celebrate birthday of slum boy in agra amid lockdown
पुलिस ने झुग्गी में बिखरी खुशियां - फोटो : अमर उजाला
मूलरूप से कलाल खेरिया निवासी हरीश अपने परिवार के साथ ताजगंज क्षेत्र की बसई चौकी के पास झुग्गी में रहते हैं। उनका तीन साल का बेटा शिवा और बेटी आयुषी है। वो मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था, लेकिन लॉकडाउन में हरीश बेरोजगार हो गया है। किसी तरह घर का खर्च चल रहा है। 
Police celebrate birthday of slum boy in agra amid lockdown
शिवा को उपहार देते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को हरीश का बेटा शिवा खेलते-खेलते पुलिस चौकी पर आया। बच्चे को देखकर चौकी प्रभारी मनोज भाटी ने उससे पूछताछ की। बच्चे ने बताया कि पुलिस अंकल आज उसका जन्मदिन है। मनोज भाटी ने बच्चे को देखकर दुलार किया। इसके बाद सीओ सदर विकास जायसवाल और निरीक्षक अनुज कुमार को जानकारी दी। सभी ने जन्मदिन मनाने का निर्णय लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Police celebrate birthday of slum boy in agra amid lockdown
केक काटकर मनाया शिवा का जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मियों के साथ सीओ सदर पहुंच गए। झुग्गी के अन्य बच्चों के साथ शिवा का जन्मदिन मनाया गया। केक भी काटा। इस दौरान सीओ के साथ ही अन्य पुलिसकर्मियों ने बच्चे को उपहार भी दिए। 
विज्ञापन
Police celebrate birthday of slum boy in agra amid lockdown
पुलिस ने बच्चों को बांटे उपहार - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की दरियादिली देखकर एक तरफ बच्चे खुश हुए, वहीं दूसरी तरफ शिवा के माता-पिता की आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने पुलिस को धन्यवाद दिया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग (सामाजिक दूरी) का पालन किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed