फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहल में बम की फर्जी सूचना देने वाला युवक फिरोजाबाद से गिरफ्तार, सेना भर्ती निरस्त होने पर किया फोन!

Thu, 04 Mar 2021 03:30 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 04 Mar 2021 03:30 PM IST
विज्ञापन
Police Arrests Vimal Who Gave Fake Information Of Bomb In Taj Mahal
ताजमहल में बम की सूचना देने वाला विमल कुमार - फोटो : अमर उजाला
हेल्पलाइन नंबर 112 पर गुरुवार सुबह ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी विमल को फिरोजाबाद पुलिस ने नारखी के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि आरोपी का नाम विमल पुत्र वोहरन सिंह है। वह मूल रूप से एटा के पटियाली थाना क्षेत्र के खालोरा गांव का रहने वाला है। उसकी नारखी थाना क्षेत्र के गांव मदनपुरा ओखरा में ननिहाल है। हिरासत में लिए गए आरोपी ने जिस फोन से आगरा पुलिस को ताजमहल में बम रखने की जानकारी दी थी उस फोन को भी बरामद कर लिया है।
Police Arrests Vimal Who Gave Fake Information Of Bomb In Taj Mahal
ताजमहल में चेकिंग करते जवान - फोटो : अमर उजाला
पुलिस उसके मामा के लड़के राकेश पुत्र राजेन्द्र को भी थाने ले गयी है। वहीं ग्रामीणों की मानें तो विमल अपने घर से आगरा एक सप्ताह पहले दवाई लेने के लिए आया था। उसके बाद वह सीधे ननिहाल आ गया। वह पढ़ाई में बेहद होशियार है और सरकारी नौकरी की तैयारी काफी समय से कर रहा था। अधिक पढ़ाई के कारण वह मानसिक रूप से अस्वस्थ भी बताया जाता है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में विमल ने बताया कि उसकी सेना भर्ती रद्द हो गई थी, गुरुवार सुबह 112  पर कॉल करके बताया था कि ताजमहल के आसपास और राम तेज हॉस्पिटल के पास बम रखा है। युवक से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है।


Police Arrests Vimal Who Gave Fake Information Of Bomb In Taj Mahal
ताजमहल को किया बंद - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि पुलिस कंट्रोल रूम पर सुबह 10:00 बजे पुलिस को एक व्यक्ति ने ताज महल के अंदर बम रखा होने की सूचना दी। इसकी जानकारी से हड़कंप मच गया। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद फोर्स के साथ पहुंच गए। बीडीएस की दो टीमों को बुला लिया गया। सीआईएसएफ कमांडेंट को भी जानकारी दी गई। ताज महल के अंदर मौजूद पर्यटकों को बाहर निकाला गया। इस दौरान चेकिंग भी की गई 1 घंटे तक ताजमहल के चप्पे-चप्पे में तलाशी की गई। मगर, कोई भी विस्फोटक नहीं मिला। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Police Arrests Vimal Who Gave Fake Information Of Bomb In Taj Mahal
बम की सूचना के बाद बंद ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को 11:23 बजे ताजमहल में सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद सैलानियों के लिए प्रवेश द्वार खोल दिए गए। बता दें कि ताजमहल में कई स्तर की सुरक्षा है। प्रवेश के समय कई स्थानों पर पर्यटकों की जांच की जाती है। 
ये भी पढ़ें- ताजमहल: पर्यटकों के चेहरों पर दिखी दहशत, बम की फर्जी सूचना के बाद हुई चप्पे-चप्पे पर तलाशी, तस्वीरें
 
विज्ञापन
Police Arrests Vimal Who Gave Fake Information Of Bomb In Taj Mahal
ताजमहल में सीआईएसएफ के जवान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सीआईएसएफ के जिम्मे ताजमहल की अंदर की सुरक्षा है। वहीं बाहर पुलिस के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहते हैं। ताजमहल में बंकर भी बने हैं। वहीं प्रवेश के समय मेटल डिटेक्टर से जांच की जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed