फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए गोवर्धन की शरण में ब्रजवासी, कर रहे विशेष पूजा-अर्चना

Mon, 25 May 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 May 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
People Offering Prayer Govardhan Puja To Beat Coronavirus Crisis In Mathura
दानघाटी मंदिर के बाहर सन्नाटा - फोटो : Amar Ujala
ब्रज या ब्रजवासियों पर जब-जब संकट के बादल मंडराए, तब-तब गिरिराज महाराज ने संकटमोचक बनकर विपदा को दूर किया है। द्वापर युग में इंद्र के कोप से घनघोर बारिश हुई तो श्रीकृष्ण ने अपनी तर्जनी उंगली पर गिरिराज पर्वत (गोवर्धन पर्वत) उठाकर ब्रजवासियों को बचाया था। इसी आस्था और विश्वास के साथ कलियुग में कोरोना संकट से मुक्ति पाने के लिए ब्रजवासियों ने गिरिराज महाराज की शरण ली है। दीपावली के अगले दिन होने वाली गोवर्धन पूजा की भांति ज्येष्ठ माह में गोवर्धन बाबा की आकृति बनाकर पूजा-अर्चना की जा रही है।

 
People Offering Prayer Govardhan Puja To Beat Coronavirus Crisis In Mathura
महाकालेश्वर मंदिर में हुई गोवर्धन पूजा - फोटो : अमर उजाला
गोवर्धन के दसविसा के महाकालेश्वर मंदिर में भक्त गोबर से गोवर्धन महाराज बनाकर उनकी पूजा कर रहे हैं। रविवार को भक्तों ने दाल-बाटी का भोग भी लगाया। श्रद्धालु सोनू गोयल और गुड्डी देवी ने कहा कि द्वापर युग में गिरिराज जी ने ब्रजवासियों की रक्षा की थी। गिरिराज जी तीनों लोकों के रखवाले हैं। वो सबकी रक्षा करते हैं। कुछ दिन पहले गोवर्धन क्षेत्र के मुड़सेरस, महरौली, देवसेरस, सकरवा आदि गांवों में भी गिरिराज पूजन हुआ था। 
People Offering Prayer Govardhan Puja To Beat Coronavirus Crisis In Mathura
गांव चकसौली में गोवर्धन पूजा करता परिवार - फोटो : अमर उजाला
बरसाना क्षेत्र के गांव चिकसौली, मानपुर, रूप नगर, डभाला आदि में ग्रामीणों ने गिरिराज जी की पूजा की। इस दौरान गिरिराज जी से देश-दुनिया को कोरोना महामारी से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की गई। गांव चिकसौली की 70 वर्षीय महिला ने बताया कि जब ब्रजवासियों पर कोई संकट आता है तो गिरिराज जी सब ठीक कर देते हैं। इसलिए आज हम सब गांव वाले गिरिराज जी की पूजा कर रहे हैं। उधर, नंदगांव व आसपास के गांवों में भी गिरिराज जी की कई दिन से पूजा की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
People Offering Prayer Govardhan Puja To Beat Coronavirus Crisis In Mathura
गोवर्धन महाराज की शरण में ब्रजवासी - फोटो : अमर उजाला
शनि सूर्य के नक्षत्र में धार्मिक कार्यों के लिए उपयुक्त
ज्योतिषाचार्य आलोक गुप्ता ने बताया कि इस बार शनिवार को सुकर्मा योग था। अभी शनि सूर्य के नक्षत्र में है जैसा कि नाम से विदित होता है कि इस योग में कोई भी शुभ कार्य करना चाहिए। मान्यता अनुसार इस योग में लोगों के कथानुसार धार्मिक कार्य का आयोजन सर्वथा उपयुक्त रहता है। इस दृष्टि से ब्रजवासियों ने कोरोना वायरस का प्रभाव खत्म करने की प्रार्थना कर गोवर्धन का पूजन किया। 
विज्ञापन
People Offering Prayer Govardhan Puja To Beat Coronavirus Crisis In Mathura
गोवर्धन पूजा करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
कोरोना से मुक्ति की कामना
ज्योतिषाचार्य शालिनी द्विवेदी ने कहा कि कोरोना राक्षस स्वरूप ही है। भगवान कृष्ण ने आजीवन राक्षसों का वध किया था। गोवर्धन पूजा से लोगों के मन से इस महामारी का भय निकलेगा तो वातावरण भी शीघ्र इससे मुक्त हो जाएगा। इसी कामना के साथ गोवर्धन, बरसाना के आसपास और अन्य स्थानों पर लोगों ने परंपरानुसार गोवर्धन की पूजा की है। गाय के गोबर से गोवर्धन बाबा बनाए भी गए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed