{"_id":"635c03a6dfa19657e01d3646","slug":"moon-school-olympics-2022-starts-today-at-eklavya-sports-stadium-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मून स्कूल ओलंपिक 2022: हजारों कदमताल के साथ आगरा के खेल महाकुंभ का आगाज, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मून स्कूल ओलंपिक 2022: हजारों कदमताल के साथ आगरा के खेल महाकुंभ का आगाज, देखें तस्वीरें
Fri, 28 Oct 2022 10:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 28 Oct 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
moon school olympics-2022
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में एक साथ हजारों कदमताल। हाथों में मशाल। उत्साह, उल्लास और उमंग। कुछ कर दिखाने का जोश। नृत्य में देश के महान खिलाड़ियों की मेहनत की कहानी। यह सब कुछ दिखाई दिया 16वें मून स्कूल ओलंपिक-2022 में। शुक्रवार को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में मून ओलंपिक का रंगारंग शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि फतेहपुरसीकरी के सांसद राजकुमार चाहर, मेयर नवीन जैन, मून स्कूल ओलंपिक आयोजन समिति की अध्यक्ष बीना लवानियां, महामंत्री राहुल पालीवाल, राजीव दीक्षित, संयोजक संजय कालरा, डॉ. हृदेश चौधरी और जिला बैडमिंनट संघ के अध्यक्ष विनोद शीतलानी ने गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। छात्रों ने मशाल को हाथों में लेकर स्टेडियम का चक्कर लगाया। इस दौरान हजारों खिलाड़ियों ने मून स्कूल ओलंपिक के लिए जोशीले नारे लगाए। इससे पहले टीसा स्कूल के पांच छात्रों ने मुख्य अतिथि सांसद राजकुमार चाहर को मशाल सौंपी थी।
Trending Videos
सांसद राजकुमार चाहर
- फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के लिए तलाश रहे जमीन
मून स्कूल ओलंपिक के उद्घाटन पर मुख्य अतिथि सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से बातचीत हो चुकी है। हमारी जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के लिए जमीन मुहैया कराने की है। हमारी कोशिश है कि जल्द ही जमीन तलाश ली जाए। इसके लिए खेल संघों के साथ नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में बैठक की जाएगी।
moon school olympics-2022
- फोटो : अमर उजाला
मून ओलंपिक ने दिए नामी खिलाड़ी
विशिष्ट अतिथि मेयर नवीन जैन ने मून स्कूल ओलंपिक को देश केखेल संघों के लिए एक मिसाल बताया। मेयर जैन ने कहा कि मून स्कूल ओलंपिक ने पिछले 15 सालों में कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर केखिलाड़ी देश को दिए हैं। यह शहर के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
moon school olympics-2022
- फोटो : अमर उजाला
पसीने से सीचेंगे पदक
मून स्कूल ओलंपिक आयोजन समिति की अध्यक्ष बीना लवानियां ने कहा कि अनुशासन, जोश और होश का अद्भुत संगम शुरू हो चुका है। मैदान में पसीने से पदक सींचने की खिलाड़ियों की बारी आ चुकी है।
विज्ञापन
moon school olympics-2022
- फोटो : अमर उजाला