{"_id":"5eff203e8ebc3e42fd1f6759","slug":"monsoon-2020-rain-and-thunderstorm-in-firozabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तूफान संग हुई झमाझम बारिश, पेड़-खंभे टावर टूटकर गिरे, सुहागनगरी में दिखा तबाही का मंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तूफान संग हुई झमाझम बारिश, पेड़-खंभे टावर टूटकर गिरे, सुहागनगरी में दिखा तबाही का मंजर
Sat, 04 Jul 2020 12:14 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 04 Jul 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद में आई तेज आंधी के बाद की तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तूफान के साथ शुक्रवार को हुई जोरदार बारिश से सुहागनगरी में तबाही का मंजर दिखाई दिया। आंधी-बारिश में बिजली के पोल गिर गए। पेड़ और मोबाइल का टावर उखड़ गए। बिजली की केबलें टूट जाने से बिजली चली गई। हिमांयुपुर में चिलर प्लांट का टीनशेड हवा में ढह गया। शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। शुक्रवार को बारिश ने पूरे जनपद के हालात बिगड़ गए।
कोटला चुंगी चौराहे के पास मोबाइल टावर विद्युत तारों के ऊपर गिर गया
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को सुबह से घटाएं घिरी हुई थीं। हवा थम जाने से भारी उमस और गर्मी से लोग परेशान थे। दोपहर करीब 12 बजे यकायक तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई। राह चलते लोग सुरक्षित स्थान की ओर दौड़े। हाईवे पर वाहनों के पहिए थम गए। हवा इतनी तेज थी कि सड़क किनारे खड़े दो पहिया वाहन पलट गए। कोटला चुंगी चौराहे के पास मोबाइल टावर विद्युत तारों के ऊपर गिर गया। गमीनत रही इस समय कोई हादसा नहीं हुआ। बिजली की के बलों में टावर उलझ गया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। यातायात व्यवस्था बाधित हो गई।
आंधी में जड़ सहित उखड़ गया पेड़
- फोटो : अमर उजाला
लोहिया नगर स्थित आशाराम बापू के आश्रम में लगा बरगद का पेड़ भी आंधी में जड़ सहित उखड़ गया। पेड़ गायों के ऊपर गिर पड़ा। हादसे में गिरीश यादव की एक गाय मर गई। जबकि पवन जादौन की एक गाय घायल हो गई। राजू यादव, पोप सिंह जादौन की गाय जंजीर तोड़कर भाग गई। क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। पेड़ के नीचे दबी गाय को बाहर निकाला। पेड़ गिरने के कारण आश्रम परिसर में बना परिक्रमा मंदिर भी क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
चिलर प्लांट का टीनशेड उखड़ गया
- फोटो : अमर उजाला
नई बस्ती में एक मकान की टीनशेड हवा में उड़ गया। बंबा बाईपास स्थित लालपुर के समीप तेज आंधी के कारण एक ऑटो चालक सहित नाले में गिर गया। आसपास के लोगों ने ऑटो चालक को किसी तरह से बाहर निकाला। ऑटो में केवल चालक ही था। गांधी पार्क पर पुलिस द्वारा लगाया टेंट भी उखड़ गया। जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त टेंट के अंदर पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थे। हिमांयुपुर में चिलर प्लांट का टीनशेड उखड़ गया। टीनशेड प्लांट में रखे सामानों पर आकर गिरा।
विज्ञापन
फिरोजाबाद में हुई बारिश
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार दोपहर तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बरसात से लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के सुभाष तिराहा से लेकर छिंगामल के बाग सड़क के दोनों ओर बने फुटपाथों पर पानी भर गया। यहां दुकानदारों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं राहगीर भी परेशान दिखाई दिए।